Samachar Nama
×

यूडीएफ 100 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएगी सरकार: वीडी सतीशन

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। असम, केरल और पुडुचेरी में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेताओं ने अपनी जीत को लेकर मजबूत दावे किए हैं और जनता के मूड को अपने पक्ष में बताया है।
यूडीएफ 100 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएगी सरकार: वीडी सतीशन

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। असम, केरल और पुडुचेरी में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेताओं ने अपनी जीत को लेकर मजबूत दावे किए हैं और जनता के मूड को अपने पक्ष में बताया है।

केरल के एर्नाकुलम में कांग्रेस नेता और राज्य के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) इस बार 100 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगा। उन्होंने कहा, "मैं शुरुआत से ही यह बात कह रहा हूं, क्योंकि पिछले तीन महीनों में मैंने चार बार पूरे राज्य का दौरा किया है और मुझे वहां के रुझान का अंदाजा है।"

वहीं अलाप्पुझा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भी इसी तरह का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हम 100 से ज्यादा सीटें जीतकर केरल में सरकार बनाएंगे। लोग मौजूदा सरकार से परेशान हो चुके हैं और अब मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को विदाई देने का मन बना चुके हैं। हम केरल के लोगों के लिए एक प्रभावी और बेहतर सरकार देंगे।"

कर्नाटक के कलबुर्गी में मंत्री प्रियंक खड़गे ने केरल, कर्नाटक के उपचुनाव और असम को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "खासकर केरल में, कर्नाटक के दो उपचुनावों में और असम में भी कांग्रेस बहुमत के साथ उभरेगी। हमारे पास केरल और असम के विकास के लिए एक स्पष्ट योजना और ब्लूप्रिंट है। कर्नाटक में हमारी गारंटी योजनाएं प्रभावी रही हैं, जिससे लोगों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण हुआ है। इसलिए दावणगेरे और बागलकोट भी हमारे साथ होंगे।"

लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताया। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण उत्सव है और हमें विश्वास है कि लोकतंत्र की जीत होगी। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराएगा, ताकि उसकी छवि और मजबूत हो सके।"

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की शिकायत की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और एसआईआर जैसे मुद्दे दोबारा नहीं होने चाहिए। सुरेंद्र राजपूत ने दावा किया कि केरल, पुडुचेरी और असम में जनता भाजपा को निर्णायक रूप से हराएगी और केंद्र सरकार को साफ संदेश देगी कि अब उसका समय खत्म हो चुका है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags