Samachar Nama
×

यूसीआईएल में निकली मैनेजर समेत 19 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। यूसीआईएल ने मैनेजर समेत विभिन्न 19 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
यूसीआईएल में निकली मैनेजर समेत 19 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। यूसीआईएल ने मैनेजर समेत विभिन्न 19 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

यूसीआईएल ने जिन 19 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स), एडिशनल मैनेजर (अकाउंट्स), मैनेजर (अकाउंट्स), डिप्टी जनरल मैनेजर (पर्सोनेल), एडिशनल मैनेजर (पर्सोनेल), असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी एंड एडमिन), डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी एंड एडमिन), एडिशनल मैनेजर (लीगल), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (माइंस), डिप्टी सुपरिटेंडेंट (सिविल), एडिशनल सुपरिटेंडेंट (पर्यावरण इंजीनियरिंग), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) और फोरमैन (माइनिंग) के 1-1; असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ परचेज, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ परचेज और डिप्टी मैनेजर (मेडिकल सर्विसेज) के 2-2 पद शामिल हैं।

यूसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई) या कॉस्ट अकाउंटेंट (आईसीएमएआई), एमबीबीएस, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या लॉ में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 48 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 19 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/व्यावसायिक टेस्ट/मनोमितीय (साइकोमेट्रिक) टेस्ट/समूह अभ्यास/पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य (यूआर)/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला/यूसीआईएल को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags