Samachar Nama
×

यूसीआईएल में अप्रेंटिसशिप का अवसर, 91 पदों के लिए 9 मई तक करें आवेदन

अमरावती, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में नौकरी पाकर अपना उज्ज्वल करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है। यूसीआईएल ने अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 91 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
यूसीआईएल में अप्रेंटिसशिप का अवसर, 91 पदों के लिए 9 मई तक करें आवेदन

अमरावती, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में नौकरी पाकर अपना उज्ज्वल करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है। यूसीआईएल ने अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 91 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

यूसीआईएल ने जिन 91 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जार कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें ट्रेड अप्रेंटिस के 48, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 30 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 13 पद शामिल हैं।

यूसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 10वीं/आईटीआई (एनसीवीटी)/डिप्लोमा/बीई/बीटेक/बीए/बीबीए/बीकॉम (ट्रेड-वार) होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस एक्ट के तहत प्रति माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएपीएस या एनएटीएस पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद अनुसार दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अरलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags