Samachar Nama
×

नवनियुक्त उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी पहुंचे बांग्लादेश, डिप्टी हाईकमिश्नर ने क‍िया स्वागत

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय दूतावास की ओर से बांग्लादेश पहुंचने पर नवनियुक्त उच्चायुक्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी और उनकी पत्नी मीनल त्रिवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पेट्रापोल-बेनापोल बॉर्डर से पहुंचने पर डिप्टी हाई कमिश्नर पवन बधे ने उनका स्वागत किया।
नवनियुक्त उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी पहुंचे बांग्लादेश, डिप्टी हाईकमिश्नर ने क‍िया स्वागत

नई दिल्‍ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय दूतावास की ओर से बांग्लादेश पहुंचने पर नवनियुक्त उच्चायुक्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी और उनकी पत्नी मीनल त्रिवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पेट्रापोल-बेनापोल बॉर्डर से पहुंचने पर डिप्टी हाई कमिश्नर पवन बधे ने उनका स्वागत किया।

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने अपने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया, ''बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी और उनकी पत्नी मीनल त्रिवेदी का हार्दिक स्वागत है। शुक्रवार को हाई कमिश्नर-डिज़िग्नेट पेट्रापोल-बेनापोल बॉर्डर चेकपोस्ट से बांग्लादेश में दाखिल हुए, जहां उनका स्वागत उप-हाई कमिश्नर पवन बधे ने किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले आईएफएस प्रणय वर्मा ये ज‍िम्‍मेदारी संभाल रहे थे।

आईएफएस प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ (ईयू) में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास यूरोपीय संघ के साथ-साथ लक्जमबर्ग के लिए भी आधिकारिक मिशन के रूप में कार्य करता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी भारतीय राजनीति का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्होंने संसद, सरकार और कूटनीति तीनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंझे हुए राजनेता दिनेश त्रिवेदी के सामने चुनौती तो है लेकिन अनुभव ऐसा है कि रिश्ते बेहतर होंगे, इसकी उम्मीद बढ़ जाती है।

दिनेश त्रिवेदी ने कोलकाता के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया और बाद में अमेरिका से प्रबंधन की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वे व्यवसाय और एविएशन क्षेत्र से जुड़े रहे तथा एक प्रशिक्षित पायलट भी रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की लेकिन बाद में वे जनता दल में शामिल हुए फिर टीएमसी से होते हुए भाजपा में पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं और संसदीय कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें 'आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड' (2016-17) से भी सम्मानित किया गया। वह इंडो-यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट्री फोरम के चेयरमैन और विभिन्न संसदीय समितियों (वित्त, वाणिज्य, आदि) में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share this story

Tags