सास की इस अनमोल चीज पर थी दो दामादों की नजर... फिर अचानक कर दिया दोनों ने एक दूसरे का कत्ल?
बिहार के सासाराम जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां होली के पावन अवसर पर दो दामादों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। एक दामाद ने दूसरे दामाद को कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया..........

बिहार के सासाराम जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां होली के पावन अवसर पर दो दामादों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। एक दामाद ने दूसरे दामाद को कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के करूप गांव में संझौली थाना क्षेत्र के चवरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और मोतिहारी निवासी सुभाष सिंह होली के अवसर पर अपने ससुराल आए थे। दोनों का ससुराल करुप गांव में है। ससुर बबुनी यादव का निधन हो गया है। केवल सास जीवित है। यहां आने के बाद दोनों दामादों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
इसके बाद धर्मेंद्र कुमार ने अपनी कार ससुराल से करीब 200 मीटर दूर खड़ी कर दी और सुभाष सिंह के बाहर आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही सुभाष अपनी बाइक से घर से निकला तो पहले से ही घात लगाए बैठे धर्मेंद्र ने तेज रफ्तार कार से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में सुभाष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों दामादों की नजर अपने ससुराल की जमीन पर थी। उसके ससुराल में न तो कोई ससुर है और न ही कोई साला। संभवतः दोनों दामादों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और केवल एक व्यक्ति की जान चली गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे पहले कि स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, आरोपी दामाद धर्मेंद्र कुमार अपनी कार छोड़कर फरार हो गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शव परिजनों को सौंपा गया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। काराकाट थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया कि मृतक का शव सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, ससुराल आए दो दामादों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में सनसनी फैल गई है और घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।