Samachar Nama
×

ट्विंकल खन्ना ने एनआईएफ ग्लोबल प्लैटिनम सेंटर का किया दौरा, छात्रों के साथ की प्रेरणादायक बातचीत

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री, लेखिका, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन (एनआईएफ ग्लोबल) मुंबई, अंधेरी प्लैटिनम सेंटर का दौरा किया, जहां उन्होंने छात्रों के साथ एक खास और दिलचस्प बातचीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
ट्विंकल खन्ना ने एनआईएफ ग्लोबल प्लैटिनम सेंटर का किया दौरा, छात्रों के साथ की प्रेरणादायक बातचीत

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री, लेखिका, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन (एनआईएफ ग्लोबल) मुंबई, अंधेरी प्लैटिनम सेंटर का दौरा किया, जहां उन्होंने छात्रों के साथ एक खास और दिलचस्प बातचीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह दौरा एनआईएफ ग्लोबल अंधेरी, बांद्रा और ठाणे के डायरेक्टर विवेक गौतम के नेतृत्व में, एनआईएफ ग्लोबल अंधेरी/बांद्रा की सेंटर हेड ममता गौतम के साथ मिलकर आयोजित किया गया। यह पहल सार्थक जुड़ाव के जरिए छात्रों तक सीधे इंडस्ट्री के अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण पहुंचाने के उनके निरंतर विजन को दर्शाती है।

एनआईएफ ग्लोबल में एक मेंटर के तौर पर, ट्विंकल खन्ना ने साहित्य, इंटीरियर डिजाइन, उद्यमिता और मीडिया के क्षेत्र में अपनी बहुआयामी यात्रा से मिली बहुमूल्य जानकारियां साझा कीं। उन्होंने छात्रों को डिजाइन के क्षेत्र में रचनात्मक सोच, कहानी कहने की कला और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में कैंपस का एक विस्तृत दौरा भी शामिल था, जहां ट्विंकल खन्ना ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए डिजाइन इंस्टॉलेशन देखे, जिनमें फैशन, इंटीरियर और स्पेसियल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में इनोवेशन की झलक थी।

इस दौरे का एक मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा संचालित एक इंटरैक्टिव सत्र था, जिसका शीर्षक था 'द डिजाइन बैंटर शो,' जिसमें छात्रों ने उनके साथ डिजाइन, उपयोगिता, ट्रेंड्स और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति पर खुलकर और गहराई से बातचीत की।

इस दौरे ने छात्रों को एक अग्रणी रचनात्मक पेशेवर से जुड़ने, इंडस्ट्री का वास्तविक अनुभव पाने और डिजाइन, जीवनशैली और समकालीन संस्कृति के बीच बदलते संबंधों को समझने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया।

विवेक और ममता गौतम के नेतृत्व में, एनआईएफ ग्लोबल अंधेरी, प्लैटिनम सेंटर, रचनात्मक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। यह छात्रों को न केवल अकादमिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के मेंटर्स, वैश्विक अनुभव और प्रायोगिक अवसरों तक पहुंच भी देता है, जो उन्हें भविष्य के लिए एक कुशल डिजाइनर बनाने में मदद करते हैं।

ट्विंकल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो पिछले 12 सालों से एनआईएफ ग्लोबल से जुड़ी हुई हैं। मैं हर साल नए छात्रों को देखती हूं, जो मेरे लिए काफी ताजा अनुभव होता है कि दुनिया में डिजाइनिंग को लेकर क्या चल रहा है। लोग क्या सोच रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने एआई का भी जिक्र किया और कहा, "इन बच्चों के आइडिया इतने ऑरिजनल और यूनिक हैं कि मशीन उन्हें नहीं बदल सकती।"

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags