Samachar Nama
×

इमरान मसूद ने यूएस राष्ट्रपति ट्रंप का किया घेराव, युद्ध के लिए ठहराया जिम्मेदार

सहारनपुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों के युद्ध में हिस्सा न लेने की आलोचना की। इसे लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का घेराव किया और युद्ध में लोगों की गई जानों का जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "अमेरिका ने दुनिया को किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया? उन्होंने हजारों लोगों को मार दिया, जिनमें कई बेगुनाह बच्चे भी शामिल हैं।"

उन्होंने मथुरा में गौ-रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर कहा, "पुलिस को इसपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा, "यह बात तो सही है कि जो लड़ता है, वही कामयाब होता है।"

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ही परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लिए जाने को लेकर कहा, "यह पंजाब के मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किसको कैबिनेट में रखना चाहें, रखें, और जिसको न रखना चाहें उन्हें न रखें। यह उनका अधिकार है।"

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा मूवी करार दिया। उन्होंने कहा, "मूवी में अतीक अहमद का कनेक्शन आईएसआई के साथ दिखाने की कोशिश की गई है, साथ ही सरकार की तारीफ की गई है। असलियत और मूवी में जितना फर्क है, उतना ही फर्क सरकार जो करती है, उसमें है। ऐसे में हमें प्रोपेगेंडा मूवी के ऊपर ध्यान नहीं देना चाहिए। देश के लोग इसे भली-भांति जानते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज के समय में महंगाई चरम पर है। देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है, जो एक वास्तविकता है। केंद्र सरकार विदेश नीति में पूरी तरह से फेल हो चुकी है, जो एक वास्तविकता है। हम मूवी बनाकर अपनी मर्दानगी दिखाने की कोशिश करेंगे तो उसका कोई मतलब नहीं है। यह वास्तविकता में भी होना चाहिए।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Share this story

Tags