Samachar Nama
×

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेने रद्द और कई चल रही देरी से, यहाँ देखे पूरी लिस्ट 

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेने रद्द और कई चल रही देरी से, यहाँ देखे पूरी लिस्ट 

पिछले कई दिनों से कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड धीमी हो गई है। रात में अलग-अलग इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण, दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही हैं। इस बीच, रेलवे ने आज (गुरुवार) ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है।

आज, 25 दिसंबर को, राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं। जहां लोग ट्रेन सेवाओं में रुकावट से परेशान हैं, वहीं स्टेशन पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना भी यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है। आइए जानते हैं दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की मौजूदा स्थिति क्या है। 

आज ट्रेनें लेट चल रही हैं:
> ट्रेन नंबर 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 20502 अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 15657 दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 6 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 22362 नई दिल्ली राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 8 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 22450 गुवाहाटी नॉर्थईस्ट संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 15590 मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12333 विभूति एक्सप्रेस 10 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 03680 कोयंबटूर धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस 15 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12815 नंदनकानन एक्सप्रेस 8:30 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 19483 अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस 2.5 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 22318 जम्मू तवी सियालदह हमसफर एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 12330 आनंद विहार सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति 4 घंटे लेट
> ट्रेन नंबर 18523 विशाखापत्तनम बनारस एक्सप्रेस 3 घंटे लेट ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा अमृतसर मेल 3 घंटे लेट है।
ट्रेन नंबर 22554 मुंबई रक्सौल अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे लेट है।

Share this story

Tags