Samachar Nama
×

कोहरे के चलते ट्रैवल हुआ मुसीबत भरा! 129 फ्लाइट्स रद्द और 32 ट्रेनें लेट, तेजस और हमसफर भी कई घंटे लेट 

कोहरे के चलते ट्रैवल हुआ मुसीबत भरा! 129 फ्लाइट्स रद्द और 32 ट्रेनें लेट, तेजस और हमसफर भी कई घंटे लेट 

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कम विजिबिलिटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रेल मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित, 32 ट्रेनें लेट
कोहरे ने ट्रेन सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया है, फिलहाल 32 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस - 4 घंटे 2 मिनट लेट
12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस - 3 घंटे 10 मिनट लेट
22436 नई दिल्ली-बनारस मंदिर वंदे एक्सप्रेस - 30 मिनट लेट
12309 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस - लगभग 4 घंटे लेट
12275 इलाहाबाद-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस - लगभग 4 घंटे लेट
13257 आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस - 40 मिनट लेट
12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - लगभग 5 घंटे लेट
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - 4 घंटे 30 मिनट लेट
14117 कालिंदी एक्सप्रेस - 3 घंटे 2 मिनट लेट
12225 कैफियत एक्सप्रेस - 5 घंटे 40 मिनट लेट
22823 नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस - 7 घंटे 48 मिनट लेट
15705 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस - 6 घंटे 20 मिनट लेट
12414 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस - लगभग 7 घंटे लेट
12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस - 3 घंटे 10 मिनट लेट
22181 हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 4 घंटे 14 मिनट लेट
14017 आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस - लगभग 5 घंटे 15 मिनट लेट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे लेट चल रही है
12303 पूर्वा एक्सप्रेस - 5 घंटे 21 मिनट लेट
12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस - लगभग 3:30 घंटे लेट
12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - लगभग 7 घंटे लेट
उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे/कम बादलों जैसी स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मेघालय, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। सुबह से ही इन इलाकों में विजिबिलिटी बहुत कम है। फ्लाइट सर्विस बुरी तरह प्रभावित
घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अब तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 66 आने वाली और 63 जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों को टैक्सीवे पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

देहरादून एयरपोर्ट पर भी असर

कम विजिबिलिटी के कारण देहरादून एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी की है। फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

Share this story

Tags