Samachar Nama
×

नवादा में पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी

नवादा, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा में एक्टिव साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चैनपुरा विकास ईंट भट्टा के पास एवं ग्राम नारोमुरार दुर्गा मंदिर के निकट स्थित बगीचा के पास छापामारी की। छापामारी में 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 7 मोबाइल, दो पन्ने का कस्टमर डेटा एवं एक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की गई है।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों को डेटा प्राप्त करते हैं, जिसमें ग्राहक का मोबाइल नंबर, नाम, पता, आदि की जानकारी रहती है। इसके बाद कस्टमर डेटा में अंकित मोबाइल नंबर पर लोग संपर्क कर लोन देने के नाम पर ठगी करते हैं। पुलिस ने पिंटू कुमार यादव (39), सूरज कुमार (27), अंकित कुमार (21) और सौरव कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में दो नवादा के और दो नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपनी निजी जानकारी या बैंक की डिटेल न देने की सलाह दी है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर कोई आपको फोन करके बहुत कम ब्याज पर या बिना कागजात के लोन दिलाने की बात कहे तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह साइबर ठग हो सकते हैं। नवादा पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस तरह की ठगी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

--आईएएनएस

ओपी/डीकेपी

Share this story

Tags