त्राल के स्ट्रीट वेंडर्स ने पीएम स्वनिधि योजना को आजीविका बढ़ाने का दिया श्रेय, कश्मीरी युवाओं से लोन सुविधा का लाभ उठाने की अपील
त्राल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में स्ट्रीट वेंडर्स ने पीएम स्वनिधि योजना से मिले लाभों को लेकर अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए। उन्होंने इस योजना को छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी लगाने वालों और नए उद्यमियों के लिए आर्थिक मदद का एक उपयोगी माध्यम बताया।
स्ट्रीट वेंडर्स ने कश्मीर के युवाओं से उपलब्ध आर्थिक सहायता का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली ऋण सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए, ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें और आजीविका को मजबूत बना सकें।
वेंडर्स ने जमीनी स्तर पर योजना को लागू करने और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नगरपालिका के कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
एक लाभार्थी ने आईएएनएस से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनके जैसे छोटे कारोबारियों के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना की मदद से उनके जैसे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। लाभार्थी के अनुसार, क्षेत्र में 100 से अधिक रेहड़ी-पटरी वाले अपनी आजीविका चलाने के लिए काम कर रहे हैं।
एक अन्य लाभार्थी ने कहा कि वह पीएम स्वनिधि योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें ऋण मिला, जिससे कारोबार शुरू करने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिली। उनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी योजना का लाभ उठाकर अपना छोटा कारोबार शुरू किया है।
एक अन्य लाभार्थी ने बताया कि जब उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसका लाभ उठाने के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों से उन्हें योजना के बारे में जानकारी मिली और इस प्रक्रिया में सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
वेंडर्स ने कश्मीर के युवाओं से भी ऐसी योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
--आईएएनएस
डीकेएम/डीकेपी

