Samachar Nama
×

टीएमसी विधायकों की गैरहाजिरी पर संजय निरुपम का तंज, बोले- पार्टी में भयंकर नाराजगी

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि विधायकों की बैठक में कम उपस्थिति के बाद टीएमसी के भीतर की अंदरूनी नाराजगी साफ नजर आ रही है। उन्होंने "वंदे मातरम" के पूरे गायन को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कांग्रेस की पिछली तुष्टीकरण की राजनीति की आलोचना भी की।
टीएमसी विधायकों की गैरहाजिरी पर संजय निरुपम का तंज, बोले- पार्टी में भयंकर नाराजगी

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि विधायकों की बैठक में कम उपस्थिति के बाद टीएमसी के भीतर की अंदरूनी नाराजगी साफ नजर आ रही है। उन्होंने "वंदे मातरम" के पूरे गायन को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कांग्रेस की पिछली तुष्टीकरण की राजनीति की आलोचना भी की।

उन्होंने अतिरिक्त राफेल विमानों के जरिए वायुसेना को मजबूत करने के भारत के कदम का समर्थन किया, और 2027 के यूपी चुनावों से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के भीतर तनाव बढ़ने की भविष्यवाणी भी की।

शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान "वंदे मातरम" के पूरे गायन को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्‍होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का वर्षों पहले का निर्णय था, जिसके तहत पूरा "वंदे मातरम" का गायन नहीं किया जा सकता। यह सब उन्‍होंने मुस्लिम तुष्‍टीकरण के दृष्टिकोण के तहत मुस्लिम मतों के दबाव में आकर किया था। नई सरकार इस तरह के किसी दबाव में नहीं आती है। केंद्र सरकार ने "वंदे मातरम" को राष्‍ट्रगीत का दर्जा दिया है। ऐसे में खंडित राष्‍ट्रगीत कभी नहीं गाया जा सकता है। पूरा वंदे मातरम ही गाना पड़ेगा। यह सरकार की ओर से देशहित में लिया गया देशभक्ति से ओतप्रोत फैसला है। जो व्‍यक्ति इस फैसले के खिलाफ बोलेगा वह निश्चित तौर पर भारत विरोधी भूमिका निभा रहा है।

शिवसेना के प्रवक्ता ने 2027 के यूपी चुनावों से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के भीतर तनाव बढ़ने की आशंका जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आएंगे, वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर नया झगड़ा दिखेगा।

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाप्‍तप्राय है; अगर पार्टी को दोबारा जिंदा होना है तो वह समाजवादी पार्टी के सहारे ही खड़ी हो सकती है। समाजवादी पार्टी वहां पर मुख्‍य विपक्षी दल है, इसलिए वह ज्‍यादा सीटें अपने पास रखेगी। कांग्रेस हमेशा से अपने सहयोगी दलों पर दबाव बनाकर अपनी जगह बनाती है। ऐसे में दोनों parties के बीच सिरफुटौव्‍वल होने वाली है।

उन्‍होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां कितनी भी सीटों का बंटवारा कर लें, वहां सरकार एनडीए की ही बनेंगी। योगी आदित्‍यनाथ की सरकार बहुत अच्‍छा काम कर रही है। योगी सरकार ने पुन: कानून व्‍यवस्‍था स्‍थापित किया और माफिया राज को खत्‍म किया है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश की जनता जात-पात की भावना से ऊपर उठकर एनडीए को वोट देगी।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर पिछले दिनों जो हमला हुआ, उसके बाद ममता बनर्जी ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। बजाया जा रहा है कि उस बैठक में 80 विधायक नहीं आए। मतलब आपकी पार्टी के महासचिव और पार्टी के मुखिया के भतीजे पर हमला होता है, सहानुभूति जताने के लिए जब आपके अपने विधायक नहीं आए, तो इससे पता चलता है कि पार्टी में टूट-फूट चल रही है। इसका मतलब आपके नेतृत्‍व में पार्टी के विधायकों की आस्‍था नहीं रही है। ऐसे में अगर टीएमसी के विधायक ममता बनर्जी के तानाशाही से नाराज होकर अपना गुट बनाते हैं, तो यह उनका फैसला है; उनके फैसले का सम्‍मान किया जाना चाहिए।

संजय निरुपम ने अतिरिक्त राफेल विमानों के जरिए वायुसेना को मजबूत करने के भारत के कदम का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि यह स्‍पष्‍ट हो चुका है कि आने वाले दिनों में हवाई युद्ध ज्‍यादा होंगे, यानी एयरफोर्स की बदौलत युद्ध के फैसले होने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे लड़ाकू विमानों ने कितना चमत्‍कार किया, और ड्रोन से हमारी सेना ने किस प्रकार के हमले किए। हालांकि, पाकिस्‍तान की तरफ से जवाबी ड्रोन हमले हुए। ऐसे में हमारे पास ज्‍यादा से ज्‍यादा लड़ाकू विमान होने चाहिए, इसलिए भारत सरकार ने अपनी हवाई सेना की ताकत को मजबूत करते हुए और भी राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस सरकार के पास अनुरोध भेजा है। उम्मीद है कि हमारी एयरफोर्स की ताकत और मजबूत होगी।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags