Samachar Nama
×

टीएमसी में इस्तीफों पर भाजपा का हमला, कीया घोष ने ममता सरकार को घेरा

टीएमसी में इस्तीफों पर भाजपा का हमला, कीया घोष ने ममता सरकार को घेरा
टीएमसी में इस्तीफों पर भाजपा का हमला, कीया घोष ने ममता सरकार को घेरा

कोलकाता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। टीएमसी में नेताओं के इस्तीफों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी बीच पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर भाजपा प्रवक्ता कीया घोष ने प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी पर कई आरोप लगाए और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर भाजपा प्रवक्ता कीया घोष ने कहा कि उनके दिल में भी अब ख्याल आया है तो बधाई है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता कीया घोष ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर कहा कि काश वे पहले ये सब बातें कहतीं। ट्रेडमिल का बजट बन रहा था, तब उन्हें बोलना चाहिए था, जिसने पश्चिम बंगाल को तहस-नहस कर दिया। पहले बोलतीं तो कुछ लोगों की जान बच जाती, लोगों को नौकरी मिल जाती और लोग पश्चिम बंगाल छोड़कर बाहर जाने से बच जाते।

उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को राष्ट्र और प्रदेश का ख्याल कैसे रखना है, यह ममता बनर्जी को सिखाने की जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी वह शख्स हैं, जिन्हें जय श्री राम से परेशानी होती थी। इतना ही नहीं, उन्हें वंदे मातरम से भी परेशानी होती थी। जब 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम चल रहे थे तो उन्होंने इसे मनाने से मना कर दिया था।

टीएमसी छोड़कर जाने वालों के लिए ममता बनर्जी द्वारा 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल करने पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वह शख्स हैं, जिन्होंने कांग्रेस को तोड़कर टीएमसी बनाई थी। पहले उन्होंने गद्दारी की थी। 2021 में जब बीजेपी के जीते हुए विधायकों को टीएमसी में शामिल किया गया था, तब क्या वह गद्दारी नहीं थी? यहां तो उनकी ही पार्टी में रहकर लोग लड़ रहे हैं तो तकलीफ क्या है? गद्दारी शब्द से अब उन्हें चिढ़ हो रही है, लेकिन वोटरों के साथ सबसे पहले गद्दारी उन्होंने ही शुरू की थी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति उस दिन ही तहस-नहस हो गई थी, जब बांग्लादेश के स्लोगन को पूर्व की सरकार इस्तेमाल करती थी। गोपाल मुखर्जी का स्टेच्यू लगाने के लिए कोर्ट तक जाना पड़ा, आश्रम के अंदर रुकना पड़ा था, तब प्रदेश की संस्कृति को तोड़ने की कोशिश की गई थी, अब इसमें सुधार हो रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तोड़ने वाले लोग वही लोग होंगे। पुलिस उन्हें खोज निकालेगी।

राम मंदिर मामले को लेकर चल रहे विवाद पर कीया घोष ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जांच चल रही है। सब पर कड़ी कार्रवाई होगी। अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी इस पर कुछ न बोलें तो ठीक है। इन दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। घोटाला करने वाले बात न करें तो ठीक है।

कीर्ति आजाद को लेकर बीसीसीआई को पत्र लिखकर एडल्ट प्रचार सामग्री पर रोक लगाने की मांग पर कीया घोष ने कहा कि जिस एडल्ट सामग्री की वह बात कर रहे हैं, वह टीएमसी नेताओं के ऑफिस में मिली है। क्या वह इस पर संसद में सवाल पूछेंगे? टीएमसी के नेताओं ने कूड़ेदान तक चुरा लिया है, अब वह लाइमलाइट के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags