Samachar Nama
×

टीएमसी के नेता और मंत्री सभी भ्रष्ट, बंद मामलों की होगी जांच: दिलीप घोष

कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कई मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि पहले की घटनाओं का खुलासा हो सके। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी के नेताओं को भ्रष्ट बताते हुए सभी बंद मामलों की जांच करने का आदेश दिया है।
टीएमसी के नेता और मंत्री  सभी भ्रष्ट, बंद मामलों की होगी जांच: दिलीप घोष

कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कई मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि पहले की घटनाओं का खुलासा हो सके। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी के नेताओं को भ्रष्ट बताते हुए सभी बंद मामलों की जांच करने का आदेश दिया है।

दिलीप घोष ने कहा, "टीएमसी के नेता और मंत्री सभी भ्रष्ट हैं। पहले पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण जांच नहीं हो पा रही थी। अब सभी मामले फिर से खोले जाएंगे और हर मामले की जांच की जाएगी। जनता जो चाहती है, वही होने वाला है क्योंकि हम लोग जनता की बातों को सुनते हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी के पेट्रोल और सोना कम खरीदने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस के लोग कुछ भी बोलते रहते हैं, अब देश में कांग्रेस पार्टी ही नहीं बची है। ने ही इन्हें भुला दिया है तो इनकी बात कौन सुनेगा? पश्चिम बंगाल में तो इनकी सबसे ज्यादा स्थिति खराब हो गई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "कांग्रेस पूछ रही है कि प्रधानमंत्री क्या कहेंगे। बंगाल में कांग्रेस की कोई मौजूदगी ही नहीं है, उनके नेताओं का यहां भला क्या काम है? तो फिर उन्हें गाड़ियों के इस्तेमाल की क्या जरूरत है? कांग्रेस के नेता तो जनता से भी नहीं मिलते हैं, बस ऑफिस में बैठकर राजनीति करते हैं।"

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधा असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री का वर्क फ्रॉम होम और संसाधनों की बचत पर जोर देना बिल्कुल सही कदम है। हमें पेट्रोल-डीजल की खपत कम करनी चाहिए और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में अभी बेहतर है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूरोप के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है, जबकि भारत में कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर हैं और गैस की भी कोई बड़ी कमी नहीं है। इसके बावजूद हमें सतर्क रहना होगा।

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट की ताजा सुनवाई के संबंध में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "जिन लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, उन्हें एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है। गलतियां कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन यह कोई गलती नहीं है, यह टीएमसी सदस्यों द्वारा जान-बूझकर किया गया है।"

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पंचायत, पशु संसाधन और कृषि विपणन विभाग आवंटित होने पर कहा, "मैं दो और विभागों का प्रभार संभालूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उनका पालन करना मेरा कर्तव्य है।"

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags