Samachar Nama
×

टीएमसी का गढ़ अब इतिहास, पाप का घड़ा फूटने वाला है: प्रतुल शाहदेव

रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड से भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने बंगाल की 142 सीटों पर बुधवार को दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान पर कहा कि ममता बनर्जी के पाप का घड़ा अब फूटने वाला है।
टीएमसी का गढ़ अब इतिहास, पाप का घड़ा फूटने वाला है: प्रतुल शाहदेव

रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड से भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने बंगाल की 142 सीटों पर बुधवार को दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान पर कहा कि ममता बनर्जी के पाप का घड़ा अब फूटने वाला है।

रांची में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि जिसे टीएमसी का गढ़ बताया जा रहा है, वह इतिहास की बात हो चुकी है। पाप का घड़ा अब फूटने वाला है। अगर टीएमसी 20 से 25 सीटें भी जीत जाए तो अपनी इज्जत बचा पाएगी। तुष्टिकरण की जो राजनीति उन्होंने की है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बंगाल को लेकर बिल्कुल सही बात की है, भाजपा की सरकार में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बंगाल विकास के रास्ते पर चलेगा।

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वे बिल्कुल सही कह रहे हैं। भारत शुरू से ही एक हिंदू राष्ट्र रहा है। इसे अलग से घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप भारत का इतिहास देखें तो वह सनातनियों के गौरवशाली इतिहास से भरा पड़ा है।

शाहदेव ने कहा कि सनातनियों ने मुगलों के हमलों का डटकर सामना किया। मुगल आक्रामक थे, लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में उन्हें महिमामंडित किया गया। अकबर को 'महान' घोषित किया गया, जबकि महाराणा प्रताप जैसे वीर राजा जिन्होंने मुगलों से लोहा लिया, उनका इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया गया। हम अब उन ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सिकंदर जैसे विदेशी आक्रमणकारी के सामने भी सनातनी योद्धा खड़े हुए थे। दक्षिण भारत में चोल, चालुक्य और पांड्य जैसे सभी राजवंश सनातनी थे। इसलिए भारत का असली इतिहास सनातनियों का ही इतिहास है। जो लोग बाहर से आए, वे आक्रांता थे। जिन लोगों ने दबाव में अपना धर्म बदला, वे भी कभी न कभी सनातनी ही थे।

राम मंदिर को लेकर मोहन भागवत के बयान पर शाहदेव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सत्ता में बैठे लोगों के समर्थन और देश की जनता की मदद से संभव हुआ। 2007 में यूपीए सरकार ने राम सेतु मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम लला को काल्पनिक पात्र बताया था और रामायण को काल्पनिक करार दिया था। उन्होंने राम सेतु को तोड़ने की बात की थी। कांग्रेस ने सत्ता और कुर्सी के लिए राम, सीता और हनुमान जैसे देवी-देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाए। जब हमारी सरकार आई तो हमने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से लड़ा। आज जहां कभी बाबरी मस्जिद थी, वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है। रामलला अब टेंट में नहीं, बल्कि अपने भव्य महल में विराजमान हैं। यही कांग्रेस और भाजपा के बीच का फर्क है।

शाहदेव ने कहा कि राम राज एक आदर्श व्यवस्था थी, जहां किसी भी सामाजिक समूह के साथ भेदभाव नहीं होता था। राम राज में राजा के बेटे को भी वही अधिकार प्राप्त थे जो एक गरीब के बेटे को मिलते थे। वह जाति-विहीन समाज की कल्पना का समय था। राम राज तभी साकार हो सकता है जब शासक और जनता दोनों मिलकर आगे बढ़ें।

राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज के बयान पर शाहदेव ने कहा कि सौरभ भारद्वाज का बयान उनकी हताशा को साफ दिखाती है।

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा की शादी सिर्फ इसलिए हो पाई क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया। यह बेहद घटिया और व्यक्तिगत हमला है। अब आम आदमी पार्टी में लोग निकाले जा रहे हैं और सौरभ अकेले पड़ गए हैं।

मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल का नाम बदलने के मुद्दे पर शाहदेव ने कहा कि यह कोई विवाद नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक गलती को सुधारने की प्रक्रिया है। अब भारत में किंग एडवर्ड जैसे औपनिवेशिक नाम की क्या जरूरत है। अगर स्थानीय बहादुरों, स्वतंत्रता नानियों या महान व्यक्तियों के नाम पर अस्पताल या सड़क का नाम रखा जाए तो हम उसका स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश को औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलना होगा। कांग्रेस ने दिल्ली में औरंगजेब की सड़क रखी और टीपू सुल्तान को महान बताया। ऐसी सभी ऐतिहासिक गलतियों को सुधारना चाहिए।

मीरा रोड की घटना का जिक्र करते हुए शाहदेव ने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने दो हिंदू सुरक्षा गार्डों से उनके नाम पूछे और कलमा पढ़ने को कहा। जब वे कलमा नहीं पढ़ पाए तो उन पर हमला कर दिया गया। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा पंजाब सरकार द्वारा हटाए जाने पर शाहदेव ने कहा कि पंजाब सरकार की यह घटिया राजनीति है। अगर कोई दल बदल ले तो सुरक्षा हटा ली जाती है। यह साफ दिखाता है कि वे चाहते हैं कि हरभजन सिंह पर कोई हमला हो जाए।

--आईएएनएस

डीकेएम/

Share this story

Tags