टीएमसी भर्ती अलर्ट: मेडिकल ऑफिसर सहित 44 पदों पर आवेदन जारी, 11 जून तक मौका
चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने विभिन्न विभागों में मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा अधिकारी) सहित अलग-अलग कुल 44 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
टीएमसी की ओर से जारी 44 रिक्तियों में चिकित्सा अधिकारी ‘एफ’ (मेडिकल ऑन्कोलॉजी), चिकित्सा अधिकारी ‘ई’ (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) (वयस्क हेमेटोलिम्फोइड), चिकित्सा अधिकारी ‘ई’ (पल्मोनरी मेडिसिन), चिकित्सा अधिकारी ‘ई’ (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), चिकित्सा अधिकारी ‘ई’ (यूरो ऑन्कोलॉजी), वैज्ञानिक अधिकारी ‘ई’ (पैथोलॉजी - कैंसर साइटोजेनेटिक लैब), वैज्ञानिक अधिकारी डी (गुणवत्ता), प्रभारी अधिकारी (डिस्पेंसरी), वैज्ञानिक अधिकारी ‘एसबी’ (क्लिनिकल रिसर्च), वैज्ञानिक अधिकारी ‘एसबी’ (कम्युनिटी ऑन्कोलॉजी), वैज्ञानिक अधिकारी ‘एसबी’ (माइक्रोबायोलॉजी), वैज्ञानिक सहायक 'सी' (मेडिकल ग्राफिक्स), सहायक चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता, हाउसकीपर, जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), वैज्ञानिक सहायक 'बी' (फिजियोथेरेपी), लीडिंग फायरमैन, टेक्नीशियन सी (डेंटल और प्रोस्थेटिक सर्जरी - मैकेनिक), टेक्नीशियन सी (लिनेन और लॉन्ड्री), टेक्नीशियन बी (एयर कंडीशनिंग - एसी), टेक्नीशियन ए (बढ़ई), टेक्नीशियन ए (सेंट्रल स्टेराइल सर्विस डिपार्टमेंट - सीएसएसडी), टेक्नीशियन ए (इलेक्ट्रिकल), टेक्नीशियन ए (बहुकुशल) और टेक्नीशियन ए (प्लंबर) के 1-1 पद; वैज्ञानिक सहायक 'सी' (परमाणु चिकित्सा), वैज्ञानिक सहायक 'बी' (बायोमेडिकल इंजीनियरिंग), वैज्ञानिक सहायक 'बी' (केंद्रीय रोगाणुहीन सेवा विभाग - सीएसएसडी), वैज्ञानिक सहायक 'बी' (विकिरण ऑन्कोलॉजी), टेक्नीशियन सी (आईसीयू) और टेक्नीशियन सी (नेटवर्किंग) के 2-2 पद; और टेक्नीशियन सी (ऑपरेशन थिएटर - ओटी) के 5 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे टीएमसी की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार डीएम/डीएनबी (मेडिकल ऑन्कोलॉजी/क्लिनिकल हेमेटोलॉजी), एमडी/डीएनबी (श्वसन चिकित्सा/फुफ्फुसीय चिकित्सा/टीबी और छाती के रोग/रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियोथेरेपी), एमसीएच (यूरोलॉजी)/एमसीएच (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), एमडी/पीएचडी (एप्लाइड बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/लाइफ साइंसेज/जैव रसायन विज्ञान/प्राणी विज्ञान/सूक्ष्म जीव विज्ञान), एमएससी क्लिनिकल रिसर्च, बीएससी (फिजिक्स), रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा के साथ सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, बीएससी होटल मैनेजमेंट में, सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री (एमएसडब्ल्यू), दसवीं, 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ-साथ एक वर्षीय पूर्णकालिक आईटीआई, आदि होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव व अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणमा आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, कौशल परीक्षण, शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 19,900 से 1,23,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 300 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवार/दिव्यांग व्यक्ति/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी

