Samachar Nama
×

थॉमस और उबर कप में जीत का लक्ष्य बना रहा भारत, साई से 1.45 करोड़ रुपए की मदद

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बीडब्ल्यूएफ थॉमस और उबर कप फाइनल्स में हिस्सा लेने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए 1.45 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 अप्रैल से 3 मई तक हॉर्सेन्स में आयोजित होगा।
थॉमस और उबर कप में जीत का लक्ष्य बना रहा भारत, साई से 1.45 करोड़ रुपए की मदद

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बीडब्ल्यूएफ थॉमस और उबर कप फाइनल्स में हिस्सा लेने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए 1.45 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 अप्रैल से 3 मई तक हॉर्सेन्स में आयोजित होगा।

डेनमार्क रवाना होने जा रहे भारत के 34 सदस्यीय दल में 20 खिलाड़ी, 5 कोच और 9 सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। टीम में प्रमुख खिलाड़ियों जैसे पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी शामिल हैं। इसके अलावा, पुरुष और महिला वर्ग में कई उभरते सितारों को भी मौका मिला है। टीम में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के कोर और डेवलपमेंट ग्रुप के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं।

थॉमस कप में भारतीय पुरुष टीम को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और चीन के साथ ग्रुप में रखा गया है, जबकि उबर कप में हमारी महिला टीम का मुकाबला डेनमार्क, यूक्रेन और चीन से होगा। भारत ने साल 2022 में थॉमस कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर भारत ने अपना पहला खिताब जीता था। इस शानदार उपलब्धि ने पुरुषों की टीम बैडमिंटन में एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय को चिह्नित किया।

टॉप्स के तहत मंजूर किए गए 1.45 करोड़ रुपए के सहायता पैकेज में सभी टीम सदस्यों के लिए हवाई किराया, रहने का खर्च, वीजा शुल्क, मान्यता, दैनिक और भोजन भत्ता, बीमा और जेब खर्च शामिल है। इसके अलावा, साई ने एक व्यापक सहायता प्रणाली स्थापित की है, जिसमें विशेष कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, ट्रेनर और मसाज करने वाले शामिल हैं जो टीम के साथ यात्रा करते हैं।

भारतीय बैडमिंटन के व्यापक संदर्भ में थॉमस और उबर कप फाइनल 2026 का महत्व और भी बढ़ जाता है, खासकर इसलिए क्योंकि 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों में यह खेल शामिल नहीं होगा। चूंकि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, इसलिए उम्मीद है कि खेलों के शताब्दी संस्करण में बैडमिंटन एक प्रमुख आयोजन होगा।

थॉमस कप 2026 टीम: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, किरण जॉर्ज, सात्विक साईराज, चिराग शेट्टी, एम्सकरुणन हरिहरन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला।

उबेर कप 2026 टीम: पीवी सिंधु, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, इशरानी बरुआ, देविका सिहाग, गायत्री गोपीचंद, त्रिशा जॉली, एस कविप्रिया, सिमरन सिंघी, तनीषा क्रास्टो।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags