ये है दुनिया की सबसे अद्भुत झील, जिसमें समाया है पूरा जंगल, जिसका रहस्य जानकर हैरान रह जाएंगे आप
दुनिया में कई अजीबोगरीब चीज़ें हैं जिनके राज़ हर किसी की समझ से बाहर हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो यकीनन रहस्यमयी है। यह रहस्य कैंडी नाम की एक झील से जुड़ा है, जिसे 'लेक कैंडी' के नाम से जाना जाता है। जी हाँ, यह झील बेहद रहस्यमयी और दिलचस्प है। इस झील में पूरा जंगल डूबा हुआ है। अंदर बड़े-बड़े पेड़ों का नज़ारा हर किसी को हैरान कर देता है।
पूरी झील पेड़ों से ढकी हुई है।
कैंडी लेक नाम की यह झील कई तरह के पेड़ों से ढकी हुई है। कहा जाता है कि 1911 में इस इलाके में एक बहुत बड़ा भूकंप आया था, जिसने पूरे इलाके और पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया था। उसके बाद पेड़ों के बड़े हिस्से झील में डूब गए थे। हैरानी की बात यह है कि पेड़ों ने इतनी अच्छी तरह से खुद को ढाल लिया है कि अब पानी के अंदर कई फीट लंबी नई टहनियाँ उग रही हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि यह झील समुद्र तल से करीब 2000 मीटर ऊपर है, जिसकी वजह से इसका पानी काफी ठंडा हो जाता है। कज़ाकिस्तान के अल्माटी से 280 किलोमीटर दूर यह झील एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट है, जहाँ हर दिन हज़ारों विज़िटर आते हैं। सर्दियों में, यह झील आइस डाइविंग और मछली पकड़ने के लिए भी जानी जाती है, क्योंकि यहाँ इतनी ठंड होती है कि पूरी झील का पानी जम जाता है।

