‘ये बंदा डुबोएगा हमारी लुटिया...' IND vs PAK मैच से पहले क्या-कुछ बोल रही पाकिस्तान की जनता, वीडियो देख रह जाएंगे सन्न
15 फरवरी को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मैच (Ind vs Pak) से पहले, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। पाकिस्तानी डर और जीत की उम्मीद दोनों से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर कोई पाकिस्तानी टीम को डुबो सकता है, तो वह कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा होंगे।
पाकिस्तानी फैंस के बीच इस समय सबसे बड़ा नाम टीम इंडिया के किसी सीनियर खिलाड़ी का नहीं, बल्कि अभिषेक शर्मा का है। मशहूर यूट्यूबर सना अमजद ने जब आने वाले मैच पर लोगों की राय मांगी, तो उन्होंने कहा कि इस नौजवान (अभिषेक शर्मा) का स्ट्राइक रेट 200+ है। इसके मुकाबले सैम अय्यूब तो बच्चे जैसे लगते हैं। डर का माहौल इतना ज़्यादा है कि लोगों ने खुलेआम कह दिया है कि अगर अभिषेक और तिलक वर्मा चले गए, तो उनकी हार पक्की है।
एक पाकिस्तानी फैन ने तो मज़ाक में यह भी कहा कि हारिस रऊफ का टीम में न होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, "जैसे हमारे पसंदीदा अश्विन हैं (क्योंकि अफरीदी ने छक्के मारे), वैसे ही भारतीयों के भी पसंदीदा हारिस रऊफ हैं, क्योंकि विराट कोहली ने उनकी धुनाई की। अब जब वह नहीं खेल रहे हैं, तो भारतीय दुखी होंगे।"
बाबर आजम पर फैंस का भरोसा टूटा
जहां पाकिस्तानी सलमान अली आगा की कप्तानी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से खुश हैं, वहीं आउट-ऑफ-फॉर्म बाबर आजम को लेकर फैंस का गुस्सा साफ दिख रहा है। उन्हें उम्मीद है कि शायद सलमान अली आगा की कप्तानी में 2021 का जादू फिर से चलेगा। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को हराया।
पाकिस्तानी मैच प्रेडिक्शन
हैरानी की बात है कि हार के डर के बावजूद कुछ फैंस का कॉन्फिडेंस आसमान पर है। पाकिस्तानियों के इस मैच को जीतने का 70 परसेंट चांस है। उनका कहना है कि खानजादा और शादाब के फॉर्म में होने से पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक भारत को धूल चटा देगा। उनका यह भी कहना है कि भारत एक मजबूत टीम है। बुमराह और सूर्य खतरनाक हैं, लेकिन हम श्रीलंकाई पिचों पर उन्हें हरा देंगे।

