6500mAh बैटरी और अंडरवाटर फोटोग्राफी के साथ आया Tecno Camon 50 Ultra 5G, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Tecno ने ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन, Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च किया है। यह Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी खासियतों में IP68, IP66, IP69 और IP69K रेटिंग शामिल हैं, जो इसे पानी और धूल से बचाती हैं; यह 2 मीटर की गहराई तक 30 मिनट तक पानी में रह सकता है। इस फ़ोन में ऑटो ज़ूम, AI आर्ट गैलरी, 70mm नेचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स, अंडरवाटर फ़ोटोग्राफ़ी और AI ट्रैवल शॉट्स जैसे खास फ़ीचर्स दिए गए हैं।
भारत में Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत
इस स्मार्टफोन की कीमत ₹39,999 है। इंट्रोडक्टरी ऑफ़र के तहत, खरीदार 21 और 22 जुलाई को लॉन्च कूपन के ज़रिए ₹3,000 की छूट पा सकते हैं। इस कूपन डिस्काउंट के साथ, ₹39,999 वाला वैरिएंट ₹36,999 में मिल जाएगा। इसके अलावा, सुविधा के लिए 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। इस कीमत पर, यह फ़ोन POCO X8 Pro, OnePlus Nord CE6, Realme GT 7T, MOTOROLA Edge 70 Fusion, vivo T5 Pro 5G, OPPO F33 Pro 5G और Samsung A36 5G जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगा।
Tecno Camon 50 Ultra 5G के स्पेसिफ़िकेशन्स
डिस्प्ले: इस फ़ोन में 144Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.78-इंच का डिस्प्ले है। इसमें 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए डुअल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। साथ ही, Tecno का यह लेटेस्ट मोबाइल 2800Hz टच सैंपलिंग रेट देता है। प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है।
बैटरी: इस डिवाइस में 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी है।
कैमरा: इसके रियर सेटअप में 50MP का Sony LYTIA 700C सेंसर है जो 5x सुपर ज़ूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का 3x टेलीफ़ोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो लेंस भी दिया गया है। इस फ़ोन में 100x सुपर ज़ूम का भी सपोर्ट है, जबकि सामने की तरफ़ 50-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर, दोनों ही कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

