महिला की गजब बहादुरी, हजारों फीट ऊपर हवा में बदल दिया उड़ते प्लेन का पहिया, बिना रस्सी किया स्टंट
सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कई बार प्लेन में टेक्निकल दिक्कतें आ जाती हैं। लेकिन क्या हो अगर उड़ते समय प्लेन में कोई दिक्कत आ जाए? अगर प्लेन का टायर हवा में खराब हो जाए, तो क्या उसे हवा में बदला जा सकता है? अगर आप कहेंगे नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो बहुत पुराना है, लेकिन लड़की का बेखौफ स्टंट आपको हैरान कर देगा।
कई साल पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को उड़ते हुए प्लेन में चढ़ते और उसका टायर बदलते देखा जा सकता है। यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है, और प्लेन खुद बहुत पुराना लग रहा है। यह वीडियो कई साल पहले रिकॉर्ड किया गया था। कैप्शन के मुताबिक, यह वीडियो 1926 का है।

हवा में प्लेन का टायर बदलती दिखी महिला
वायरल वीडियो में एक महिला को कुछ लोग मदद करते दिख रहे हैं। फिर महिला एक हवाई जहाज की मदद से हवा में उड़ती है, और उसका प्लेन दूसरे प्लेन के बगल में उड़ने लगता है। फिर वह अपने प्लेन से उतरकर दूसरे प्लेन पर जाती है, लेकिन ऐसा करते समय वह पहले उसके विंग पर चलती है। फिर बिना किसी रस्सी या सपोर्ट के वह प्लेन के पहिये से जुड़ी एक रॉड पर लटक जाती है और फिर हवा में प्लेन का टायर बदल देती है। वीडियो कमाल का है और स्टंट भी कमाल का है।
महिला एक फ्लाइंग क्लब की मेंबर थी
एक कमेंट में महिला के बारे में कई तरह की जानकारी दी गई है। कमेंट के मुताबिक, यह वीडियो 1926 का है और लड़की का नाम ग्लेडिस एंगल है। यह महिला लॉस एंजिल्स में मौजूद 13 ब्लैक कैट्स नाम के फ्लाइंग क्लब की मेंबर है। यह वीडियो वायरल हो रहा है और कई लोग कमेंट करके अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

