Samachar Nama
×

सड़क के किनारे पड़े सूटकेस से फैल रही थी दुर्गंध, पुलिस ने खोला तो देखकर सुन्न हो गया दिमाग

देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के खंडाला से एक चौंकाने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने सुनसान जगह पर एक सूटकेस के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने से हर कोई स्तब्ध.....
dsaf

देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के खंडाला से एक चौंकाने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने सुनसान जगह पर एक सूटकेस के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने से हर कोई स्तब्ध है। आइये जानते हैं इस चौंकाने वाली घटना के बारे में सबकुछ।

रेलवे ट्रैक के पास फेंका सूटकेस

दरअसल, महिला का शव मिलने का यह पूरा मामला खंडाला के मंकी हिल प्वाइंट के पास ठाकुरवाड़ी गांव से सामने आया है। घटना के बारे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला के शव को गुलाबी सूटकेस में डालकर पुणे मुंबई रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

इलाके में बुरी गंध फैल रही थी

यह घटना तब प्रकाश में आई जब इस क्षेत्र में दुर्गंध फैलने लगी। इसके बाद एक व्यक्ति इस बैग के पास गया तो देखा कि वहां से ये दुर्गंध फैल रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। जब रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला तो उसमें लाल टी-शर्ट पहने एक महिला का पूरी तरह से सड़ चुका शव मिला।

हत्या का मामला दर्ज किया गया

पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मृतक महिला के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। यह महिला कौन है? आप कहां से आये है? और इस घटना को किसने अंजाम दिया? पुलिस भी इसकी जांच कर रही है।

Share this story

Tags