नाव में बैठे शख्स ने पानी में डाला हाथ, नदी में खींच ले गई शार्क, फिर जो हुआ देखकर दहल जाएगा दिल
आपने अक्सर लोगों को नदी या समुद्र में बोटिंग करते हुए खूब मस्ती करते देखा होगा। कई लोग नाव में बैठकर पानी में हाथ डालते हैं। लेकिन पानी में कई खतरनाक जीव भी होते हैं, जो कभी-कभी हमला भी कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शख्स पानी में ऐसा ही कर रहा था, तभी एक शार्क ने उस पर हमला कर दिया। वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं।
चीखता-चिल्लाता शख्स:
वायरल वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो पिछले साल का है और फिर से वायरल हो रहा है। दरअसल, एवरग्लेड्स नेशनल पार्क में एक शख्स नाव चला रहा था। उसने नाव से अपना हाथ बाहर निकाला और पानी में डुबाने लगा। अचानक एक शार्क कूद पड़ी और उसका हाथ अपने मुंह में दबा लिया। फिर शार्क ने उसे पानी के नीचे खींच लिया। वह चीखता-चिल्लाता रहा। जब वह किसी तरह शार्क से खुद को छुड़ाकर नाव पर लौटा, तो उसका हाथ खून से लथपथ था।
Shark attack pic.twitter.com/LxJ075wnPw
— news for you (@newsforyou36351) June 27, 2024
सबसे डरावना दिन:
यह वीडियो माइकल रूसो ने बनाया था, जो उस भयानक हमले के समय नाव पर मौजूद थे। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "आज का दिन अब तक के सबसे डरावने दिनों में से एक था। निक और मेरे सभी दोस्त मछली पकड़ने गए थे। शुरुआत बहुत अच्छी रही। इसी बीच, निक गंदे पानी में हाथ धोने लगे। जैसे ही वह नीचे झुके, एक लंबी ग्रे शार्क बाहर निकली और उनका हाथ पकड़कर उन्हें पानी के नीचे खींच लिया। वीडियो में निक सफेद कपड़े पहने नज़र आ रहे हैं, जिन्हें शार्क पानी के नीचे खींच रही है।
शार्क ने उनका हाथ काट लिया:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्क ने उनका हाथ पूरी तरह खा लिया। हालाँकि रूसो ने बाद में वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन उनके साथ मौजूद गाइड मार्क मूर ने क्लिप को फिर से शेयर किया। उन्होंने लोगों को पानी में हाथ डालने से मना किया। पार्क रेंजर्स ने भी लोगों से ऐसी गलती न करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "कृपया ऐसी गलती न करें और कृपया अपने हाथ-पैर नाव में ही रखें।" गलती से भी इसे पानी की ओर न ले जाएँ। वरना क्या हो सकता है, कुछ कहा नहीं जा सकता।"

