सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो CCTV फुटेज का है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक लैंड क्रूजर कार पर अचानक मोर्टार से हमला किया जा रहा है। CCTV कैमरे में कैद यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हमले का वीडियो वायरल हो रहा है
Land Cruiser took direct hit from RPG-7 and kept moving.
— Gun Lovers Club (@GunloverClub1) January 25, 2026
Armored Toyota Land Cruiser was struck by an RPG-7 during an ambush in Philippines. The vehicle absorbed the explosion and continued driving away, allowing the mayor to escape unharmed. pic.twitter.com/En7mLjCyFz
वीडियो में आप हमलावरों के एक ग्रुप को एक सफेद वैन से उतरते हुए देख सकते हैं। उनमें से एक अपने कंधे पर RPG रॉकेट लॉन्चर रखकर घूमता हुआ दिख रहा है। वैन से उतरते ही हमलावर सीधे काली लैंड क्रूजर पर मोर्टार दागता है, फिर वापस वैन में बैठकर भाग जाता है। अगले ही पल, वीडियो में एक काली लैंड क्रूजर सड़क पर धीरे-धीरे चलती हुई दिखती है, तभी एक मोर्टार उसके पिछले हिस्से से टकराता है, जिससे एक जोरदार धमाका होता है। धमाके से लैंड क्रूजर पूरी तरह हिल जाती है, लेकिन उसे कोई खास नुकसान नहीं होता है। हमले के बाद लैंड क्रूजर को तेजी से भागते हुए देखा जा सकता है।
लैंड क्रूजर पर मोर्टार दागा गया
इस खतरनाक हमले के वीडियो ने सोशल मीडिया यूज़र्स को चौंका दिया है। वीडियो को सोशल मीडिया साइट X पर @GunloverClub1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि लैंड क्रूजर को सीधे RPG-7 से टक्कर लगी थी, फिर भी उसे कोई नुकसान नहीं हुआ और वह आगे बढ़ती रही।

