गर्लफ्रेंड के साथ भागे पति ने दरोगा से लगाई मदद की गुहार तो बोला ‘तू पहले मेरे साथ संबंध बना, तभी मैं…’, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि मदद मांगने के बजाय कांस्टेबल ने उस पर अपने कमरे में बुलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वॉयस मैसेज भेजने के साथ ही उसने उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के लिंक भी भेजे। खाकी वर्दीधारी कांस्टेबल की हरकतों की शिकायत पीड़िता ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल से की। जब पुलिसकर्मी को इस बात का पता चला तो वह आगबबूला हो गया।
आरोप है कि कांस्टेबल पुलिस लेकर उसके घर पहुंच गया। फिर उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने महिला को जो वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी, उसमें उसने कहा- तुम एक बार मेरे साथ संबंध बना लो, मैं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा। मामला हरदुआगंज थाने का है। आरोपी इसी थाने में कांस्टेबल है।
महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खाकी वर्दी की आड़ में उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की थी। पीड़ित महिला द्वारा कांस्टेबल पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ अतरौली सृजना सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरी शादी 15 साल की उम्र में हो गई
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता हरदुआगंज क्षेत्र की रहने वाली है। 15 साल की उम्र में उसके परिजनों ने उसकी शादी हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के गांव खितौली निवासी 40 वर्षीय राकेश से कर दी। वर्ष 2017 में गांव के ही राजू से प्रेम प्रसंग के चलते वह अपने पति से अलग हो गई और कोर्ट मैरिज कर ली। वह पिछले आठ वर्षों से उसके साथ दिल्ली में रह रहा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
26 जनवरी से पति अपनी प्रेमिका के साथ लापता
महिला के अनुसार उसके पति राजू के हरियाणा राज्य के पलवल जिले के मोहना थाना क्षेत्र के भूड़ कॉलोनी निवासी सुंदरी से अवैध संबंध थे। जब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो वह बच्चों को लेकर अपनी मां के घर आ गई। 26 जनवरी को उसे किसी से पता चला कि उसका पति राजू अपनी प्रेमिका सुंदरी के साथ भाग गया है। तब से महिला पति की तलाश में है। थक हारकर उसने हरदुआगंज थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी से पुलिसकर्मी दिनेश उसे परेशान कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।