Samachar Nama
×

लड़की ने प्रेमी को कर दिया अटैची में बंद, लगा दिया ताला, देखिए फिर क्या हुआ

लड़की ने प्रेमी को कर दिया अटैची में बंद, लगा दिया ताला, देखिए फिर क्या हुआ

कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार के चक्कर में लोग अक्सर वो कर जाते हैं जिसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होता। प्यार करने वाले सारी हदें पार कर देते हैं। लोग अपने प्यार से मिलने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक कपल ने ऐसा ही किया। असल में, प्यार में बहकर एक लड़के ने खुद को ब्रीफकेस में बंद कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की ब्रीफकेस को लॉक कर रही है।

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को ब्रीफकेस में बंद कर रही है:

वीडियो में कपड़ों और सामान से भरा एक कमरा दिखाया गया है। कमरे में कुछ औरतें खड़ी हैं, और एक लड़का वीडियो बना रहा है। वह वीडियो बनाते हुए लड़की से ब्रीफकेस खोलने के लिए कहता है। लड़की उसे खोलने से मना कर देती है। लेकिन इसके बाद जो होता है उसने इंटरनेट ऑडियंस को चौंका दिया है। हालांकि, घटना का सही समय और जगह अभी कन्फर्म नहीं हुई है।

ब्रीफकेस में मिला लड़का:
वहां मौजूद दूसरी औरतें चिल्लाती हैं और लड़की से बॉक्स खोलने के लिए कहती हैं। लड़की कुछ देर तक उनकी बात नहीं सुनती। लेकिन बाद में उसे मजबूरन लॉक खोलना पड़ता है। लॉक खुलते ही ब्रीफ़केस से पसीने से लथपथ एक लड़का बाहर निकलता है. वीडियो बनाने वाला उसे मारने के लिए दौड़ता है. लड़की दीवार बनकर खड़ी हो जाती है. क्लिप हाथापाई और लड़ाई के साथ खत्म होती है.

प्रेमिका ने प्रेमी को बक्से मे किया बंद...l pic.twitter.com/q3zm9YY0cG

यूज़र्स ने ऐसे कमेंट्स किए:

यह वीडियो X हैंडल @Viralvibes07 से पोस्ट किया गया था. इस क्लिप को पोस्ट करते हुए दावा किया गया- गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बॉक्स में बंद कर दिया... वीडियो देखने के बाद यूज़र्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूज़र्स कह रहे हैं कि इतने कम समय में यह कैसे ठीक हो गया. एक यूज़र ने लिखा- अगर 2-4 मिनट और रखते तो इसकी बॉडी बाहर आ जाती.

Share this story

Tags