तीन बच्चों का पिता करना चाहत था विधवा महिला से शादी, इनकार किया तो अकेले में बुलाकर कर दिया ये कांड
हरियाणा के फरीदाबाद शहर से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 40 वर्षीय विधवा की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या का आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार मृतका का नाम अनीता था और वह मानव रचना यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करती थी। गुरुवार को आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अनीता की भाभी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी अशोक अनीता का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। समाज में बदनामी के डर से अनीता ने कभी इसकी शिकायत नहीं की।
पुलिस ने बताया कि अनीता गुरुवार सुबह अपनी सहेली के साथ काम पर जा रही थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपे नंदलाल ने अचानक उसका रास्ता रोक लिया। वह अनीता से अपने साथ चलने पर जोर देता है। हालांकि, जब अनीता ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर तीन बार चाकू से वार किया और भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनीता को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
इस हत्या की घटना के संबंध में सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार अनीता झारखंड की रहने वाली थी। उनकी शादी 2012-13 में फरीदाबाद के राकेश से हुई थी। हालांकि, 2018 में राकेश की मृत्यु हो गई। तब से अनीता अकेली रहती थी और जीविका के लिए विश्वविद्यालय कैंटीन में काम करती थी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई हैं।

