देवर-भाभी की लव स्टोरी का द एंड... दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि 25 साल के युवक ने मौत को लगाया गले?
पंजाब के फाजिल्का में एक जीजा और उसकी साली का अफेयर चल रहा था। वे छिपकर मिलते थे। लेकिन, महिला के पति और पूरे परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया। महिला चार बच्चों की मां है। जिस युवक (जीजा) का अपनी साली से अफेयर चल रहा था, उसकी उम्र 25 साल थी, लेकिन अब उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
यह घटना फाजिल्का के सिंघपुरा गांव की है, जहां संजय कुमार नाम के एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों का आरोप है कि संजय का अपनी साली से अफेयर था, जिसके चार बच्चे थे। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़े के बाद संजय ने आत्महत्या कर ली। मृतक संजय कुमार बढ़ई का काम करता था।
संजय के चाचा लालचंद ने बताया कि संजय का अपनी साली से नाजायज़ रिश्ता था। यह रिश्ता पिछले सात-आठ साल से चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें बुलाई गईं, लेकिन मामला जस का तस बना रहा। लालचंद के मुताबिक, महिला को बार-बार संजय से बात न करने की सलाह दी गई थी, लेकिन दोनों में फिर से बातचीत होने लगी। जब उसका पति काम पर जाता था, तो वह संजय के साथ रहती थी। हाल ही में संजय और महिला के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद संजय ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
ग्राम पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि उन्हें पंचायत सदस्य के तौर पर बुलाया गया था। जब वह संजय के घर पहुंचे, तो दरवाजा तोड़ा गया और उसकी बॉडी बाहर निकाली गई। बॉडी को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि जांच में जो भी बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

