बाइक पर जा रहे लड़का-लड़की को रोका और वीडियो बना किया वायरल... तीन आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर के नगीना के ग्रामीण इलाके में एक मुस्लिम लड़की एक हिंदू लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। तीन लड़कों ने उसे रोका, उससे पूछताछ की और वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना टांडा गांव के पास हुई। यहां एक लड़का और लड़की मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी तीन लड़कों ने उन्हें रोका और पूछताछ की। उन्होंने उनका वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो गया। जांच में पता चला कि लड़का और लड़की कोई ट्यूशन नहीं पढ़ते थे, बल्कि एक ही इलाके में रहते थे और एक-दूसरे को जानते थे।
लड़की और लड़की इंटरमीडिएट की स्टूडेंट हैं। वीडियो वायरल करने वाले तीनों लड़कों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

