Samachar Nama
×

थप्पड़ विवाद पर हुसैन दलवई का हमला, पूछा-प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे?

थप्पड़ विवाद पर हुसैन दलवई का हमला, पूछा-प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे?
थप्पड़ विवाद पर हुसैन दलवई का हमला, पूछा-प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे?

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पीएम मोदी की आतंकवाद पर टिप्पणी, दिल्ली में थप्पड़ मारने की घटना, आईआईटी-बॉम्बे छात्र मामले और चुनाव आयोग विवाद पर प्रतिक्रिया दी।

सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा स्थानीय नागरिक को थप्पड़ मारने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या भाजपा सरकार मंत्री को बर्खास्त करने की ताकत रखती है? यह सवाल मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछता हूं।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि सड़क निर्माण का काम करना ठीक है, लेकिन स्थानीय लोगों को मारना कहां तक ठीक है, आप मंत्री हो या गुंडे हो।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 2 अक्टूबर को आंदोलन करने की मांग कर रही थी,लेकिन परमिशन नहीं मिली। अब सीजेपी जेल भरो आंदोलन करने वाली है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आंदोलन करने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। जनता को सरकार के खिलाफ बोलने का अधिकार संविधान ने दिया है। इस पर पुलिस से अनुमति लेने का सवाल ही नहीं उठता। सीजेपी को केवल इस आंदोलन की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए न कि अनुमति मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियां आंदोलन करने वाली हैं। वोट चोरी का मुद्दा राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। चुनाव आयोग लोगों के मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है। भाजपा 25 साल से हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रही है, ऐसा लगता है कि अब इनको मौका मिल रहा है।

आईआईटी-बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर आजाद मैदान में बैठने वाला है। इसमें मुद्दे में जातिवाद की राजनीति देखने को मिल रही है। इस पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि देश के अलग-अलग आईआईटी में छात्रों के आत्महत्या के मामले में बढ़ोतरी हुई है, इस पर ध्यान देना चाहिए, ऐसा क्यों हो रहा है?

पीएम मोदी के भारत के आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में किया। इस पर हुसैन दलवई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन साथ ही उन्होंने आरएसएस की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इससे जुड़े संगठनों पर भय का माहौल फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर चलाए जाने वाला आतंकवाद सबसे ज्यादा खतरनाक है। प्रधानमंत्री को इस बारे में भी कुछ कहना चाहिए था।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share this story