थाईवान के लोगों ने सुन याट-सेन के जन्म की 160 वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की
बीजिंग, 13 नवंबर (आईएएनएस)। 12 नवंबर को चीनी राष्ट्र के महान वीर, देश भक्त और लोकतांत्रिक क्रांति के अग्रदूत सुन याट-सेन के जन्म की 160वीं वर्षगांठ है। थाईवान के विभिन्न जगतों ने कई स्मृति गतिविधियां आयोजित कर उन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
थाईपेइ शहर स्थित सुन याट-सेन स्मृति भवन में विभिन्न जगतों के लोगों ने यहां आकर उन को नमन किया। थाईपेइ के नागरिक ली ने मीडिया को बताया कि सुन याट-सेन ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय पुनरोत्थान के लिए आजीवन प्रयास किये। दोनों तटों के लोगों को उनकी भावना का अनुसरण कर आगे बढ़ता रहना चाहिए। अपने दोस्तों के साथ आयी श्रीमती ली ने बताया कि सुन याट-सेन का विचार वर्तमान में प्रासंगिक हैं, जो सीखने के योग्य हैं।
उस दिन आयोजित दोनों तटों की शांति वकालत महासभा पर थाईवान राजनीतिक विश्वविद्यालय के सामाजिक शास्त्र कॉलेज के पूर्व डीन काओ योंगक्वांग ने बताया कि सुन याट-सेन तीन बार थाईवान आये थे। वे क्रांति की लौ यहां लेकर आये, जिससे कई थाईवानी युवाओं ने मुख्य भूमि जाकर क्रांति में भाग लिया।
उस दिन थाईचुंग सांस्कृतिक आदान प्रदान उद्यान ने चीनी राष्ट्र का पुनरोत्थान कर उनकी याद में एक संगोष्ठी की, जिसमें सुन याट-सेन की चीनी राष्ट्र का पुनरोत्थान पूरा करने की आकांक्षा और उन की भावना के वर्तमान मूल्य का व्याख्यान किया गया।
(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/

