Samachar Nama
×

तेजस्वी यादव ने वोट के लिए बिहार की जनता को बदनाम किया : राजेश वर्मा

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी देश से बाहर जाते हैं तो देश के खिलाफ बयान देना ही अपना धर्म समझते हैं, ठीक इसी प्रकार जब तेजस्वी यादव केरल जाते हैं तो बिहार के खिलाफ बोलते हैं।

लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि हम लोगों ने कई बार देखा है कि बिहार के लोगों के साथ अन्य राज्यों में कैसा बर्ताव किया जाता है। नेता विपक्ष के तौर पर तेजस्वी यादव केरल में जाकर बिहार के लोगों के खिलाफ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के बारे में कहा है, यह दिखाता है कि उनके दिल में बिहार के लिए प्रेम नहीं है। जनता ने तेजस्वी यादव को बिहार के विधानसभा चुनाव में नकार दिया है, जिसका रोष उन्हें इतना ज्यादा है कि वह बिहार और यहां के लोगों पर टिप्पणी करने लगे हैं। केरल में वोट पाने की राजनीति के लिए वे बिहार को बदनाम कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर लोजपा (रामविलास) सांसद ने कहा कि यह स्वाभाविक है। सीएम ने दो दशकों तक बिहार की निरंतर सेवा की है। बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है। उनकी सुरक्षा बढ़ी है तो हम स्वागत करते हैं।

नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे दिए जाने पर तेजस्वी यादव के बयान पर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि कई बार वे बेतुके बयान इससे पहले भी दे चुके हैं। नीतीश कुमार पर दबाव की राजनीति कोई नहीं कर सकता है। एनडीए में स्वभाव की राजनीति होती है। राज्यसभा जाने का फैसला नीतीश कुमार ने स्वयं लिया है, हम उनका सम्मान करते हैं।

नालंदा की घटना पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह जांच का विषय है, कैसे भगदड़ हुई, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जांच के बाद जो भी दोषी हो, सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए। हम लोग जांच के समर्थन में हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags