Samachar Nama
×

तीसरा शीत्सांग कला एवं संस्कृति महोत्सव शुरू

तीसरा शीत्सांग कला एवं संस्कृति महोत्सव शुरू
तीसरा शीत्सांग कला एवं संस्कृति महोत्सव शुरू

बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 'एकजुट दिल, एक सपना: कला से नया शीत्सांग' विषय पर तीसरा शीत्सांग कला एवं संस्कृति महोत्सव रविवार रात दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में शुरू हुआ।

महोत्सव के उद्घाटन समारोह में तिब्बती ओपेरा और क्वांगतोंग ओपेरा का ऐतिहासिक संयुक्त प्रदर्शन 'शीत्सांग में तैनात: श्री चांग' प्रस्तुत किया गया। यह मानव अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त इन दोनों कला रूपों का पहला संयुक्त मंचन था। इस विशेष प्रस्तुति ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित किया।

आयोजकों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में शीत्सांग ने पांच-स्तरीय सार्वजनिक सांस्कृतिक सेवा प्रणाली विकसित की है, जिसके तहत जनहित से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव का उद्देश्य जातीय एकता, पारिस्थितिक संरक्षण, ग्रामीण पुनरुद्धार और सीमावर्ती सुरक्षा जैसे विषयों पर आधारित कलात्मक सृजन को बढ़ावा देना है।

यह महोत्सव 26 जुलाई से 22 अगस्त तक चलेगा। सभी प्रदर्शन और प्रदर्शनियां निःशुल्क होंगी। दर्शक 'लक्षित वितरण और ऑनलाइन आरक्षण' के माध्यम से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष पहली बार पुरस्कारों के चयन में सार्वजनिक निर्णायकों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, लोक नृत्य प्रतियोगिता, वरिष्ठ नागरिक नृत्य प्रतियोगिता और पेशेवर प्रतियोगिताओं में पहली बार स्ट्रीट डांस को भी शामिल किया गया है।

आने वाले दिनों में थिएटर प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से नए दौर में शीत्सांग की कला और संस्कृति की जीवंतता को प्रदर्शित किया जाएगा। ये आयोजन क्षेत्र की पारिस्थितिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक सुंदरता को विभिन्न आयामों में पेश करेंगे और शीत्सांग के भीतर तथा बाहरी क्षेत्रों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags