Samachar Nama
×

तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, वर्धा क्राइम ब्रांच ने नागपुर से दबोचा

तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, वर्धा क्राइम ब्रांच ने नागपुर से दबोचा
तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, वर्धा क्राइम ब्रांच ने नागपुर से दबोचा

वर्धा, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वर्धा जिले की स्थानीय अपराध शाखा ने चोरी के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नागपुर से पकड़ा गया है। यह मामला कारंजा (घाडगे) पुलिस स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा की टीम कारंजा (घाडगे) पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध के वांछित आरोपी की तलाश कर रही थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 380 और 34 के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि इस मामले का आरोपी नागपुर शहर में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने नागपुर में उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वांछित आरोपी कमलेश ईश्वरसिंग बैस नागपुर के सक्करदरा इलाके में रह रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्करदरा क्षेत्र में पहुंची और तलाशी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश ईश्वरसिंग बैस (42 वर्ष), निवासी आनंदनगर, सक्करदरा, नागपुर के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को कारंजा (घाडगे) पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। अब इस मामले की आगे की जांच कारंजा (घाडगे) पुलिस कर रही है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा के पुलिसकर्मी मनोज धात्रक, महादेव सानप, हर्षल सोनटक्के, अभिषेक नाईक और साइबर सेल, वर्धा के दिनेश बोथकर ने अहम भूमिका निभाई।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags