Samachar Nama
×

टेडी डे पर सिद्धांत ने मृणाल को दिया खास तोहफा, शेयर की तस्वीरें

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को वैलेंटाइन्स वीक में रिलीज होने वाली है। फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार भी प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और फैंस के प्यार का जवाब दे रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक के अनुसार, 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। इसी मौके पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी को-स्टार मृणाल को टेडी दिया है। उन्होंने इन प्यारे पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

एक तस्वीर में सिद्धांत मृणाल को टेडी देते दिख रहे हैं, तो दूसरी में दोनों साथ में मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दोनों ने अपना लुक काफी कूल रखा है, जहां सिद्धांत ने हल्के आसमानी रंग की शर्ट पहनी, जिसके साथ ब्लैक पैंट सूट किया। वहीं, मृणाल ने भी उनके लुक से मैच करते हुए ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस चुनी। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है।

पोस्ट में कैप्शन लिखने की बजाय सिद्धांत ने सिर्फ टेडी का स्टीकर लगाया है, जो काफी क्यूट और सिंपल लग रहा है।

सिद्धांत का पोस्ट हर किसी को भा रहा है। लड़कियां कमेंट सेक्शन पर मृणाल और सिद्धांत की तारीफ कर रही हैं। वहीं, हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रही हैं।

बता दें कि सिद्धांत और मृणाल ने वैलेंटाइन के सारे दिन सेलिब्रेट किए हैं। सोशल मीडिया पर रोज डे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मृणाल एक जगह खड़ी हैं, और सिद्धांत उनके ऊपर छाता खोलते हैं तो अभिनेत्री के ऊपर रोज गिरते।

फिल्म 'दो दीवाने सहर में' एक इम्परफेक्ट लेकिन दिल को छूने वाली लव स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं, संजय लीला भंसाली के साथ प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। मृणाल और सिद्धांत के अलावा, फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share this story

Tags