Samachar Nama
×

शिक्षक करता था छेड़छाड़, शिकायत की तो छात्रा का गला दबाया, पीड़िता की गई आवाज-याददाश्त

gfds

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षक ने 10वीं कक्षा की छात्रा को परेशान किया। इससे छात्रा को इतनी ठेस पहुंची कि उसकी आवाज और याददाश्त चली गई। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में ही एक इंटर कॉलेज है।

बच्ची का कई दिनों तक मुरादाबाद में इलाज चला। उपचार के दौरान छात्र को होश आ गया। फिर उसने घटना बताई। वहीं, पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक को कॉलेज से भी निकाल दिया गया है। आरोपी शिक्षक का नाम विवेक चीमा है।

बताया जा रहा है कि गांव के किसान की 15 वर्षीय बेटी को संविदा शिक्षक विवेक चीमा करीब दो महीने से परेशान कर रहा था। आरोपी शिक्षक अन्य छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ करता था। पीड़ित लड़की और दो अन्य लड़कियों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ क्लास टीचर से शिकायत की थी। इसके बाद क्लास टीचर छात्रों को प्रिंसिपल के पास ले गए और पूरे मामले से अवगत कराया।

लड़की को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया

इसके बाद प्रिंसिपल ने शिक्षक विवेक चीमा को फटकार लगाई। इससे शिक्षक विवेक चीमा नाराज हो गए। फिर 19 अप्रैल को शिक्षक विवेक चीमा ने धोखे से छात्रा को स्कूल के पीछे बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी शिक्षक ने बच्ची को जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबाया। इसी कारण लड़की की आवाज़ चली गई। छुट्टी के बाद जब छात्रा स्कूल से घर पहुंची तो उसका मूड खराब था और वह बोल नहीं पा रही थी।

Share this story

Tags