Samachar Nama
×

टीडीबी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर नौकरी का मौका, 17 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने देश के योग्य नागरिकों से संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए परियोजना समन्वयक (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
टीडीबी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर नौकरी का मौका, 17 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड (टीडीबी) ने देश के योग्य नागरिकों से संविदा के आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए परियोजना समन्वयक (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

टीडीबी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर डाक के माध्यम से पहुंचा देने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमटेक/पीएचडी होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास आर एंड डी/एस एंड टी फंडिंग/आईपीआर/उद्योग आर एंड डी/परियोजना वित्तपोषण और प्रबंधन में 5 से 10 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 से 90,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले प्रौधोगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर 'अवर सचिव, प्रौधोगिकी विकास बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग, ब्लॉक-11, द्वितीय तल, टेक्नोलॉजी भवन, न्यू महरौली रोड, नई दिल्ली-110016' के पते पर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags