Samachar Nama
×

तरुण चुघ बोले- महिला आरक्षण से मजबूत होगा लोकतंत्र, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के आग्रह और भाजपा-आरएसएस तथा गुजरात पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
तरुण चुघ बोले- महिला आरक्षण से मजबूत होगा लोकतंत्र, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के आग्रह और भाजपा-आरएसएस तथा गुजरात पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

तरुण चुघ आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक अधिनियम जैसे अभूतपूर्व निर्णय लेकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को एक नई दिशा दी है। यह केवल कानून नहीं है, बल्कि उनकी राजनीतिक, सामाजिक सहभागिता का ऐतिहासिक संकल्प है। प्रधानमंत्री महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। अब देश की बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो एक अच्छे और संतुलन समाज का निर्माण होगा। महिला आरक्षण बिल भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगा।"

तरुण चुघ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का बयान मुस्लिम लीग और जमात-ए-इस्लामिक के आकाओं को खुश करने के लिए है। कांग्रेस का देश और समाज विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है। इटली का चश्मा लगाकर कांग्रेसी कभी विदेशी तो कभी मुस्लिम आकाओं को खुश करने के लिए देश विरोधी बयान दिए जा रहे हैं, लेकिन भारत की जनता अब अपमानजनक बयानों को न भूलेगी और न भूलने देगी।"

दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम में चुनावी रैली में आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी को जहरीला सांप बताया था। उन्होंने कहा था, "कुरान शरीफ में साफ लिखा है, नमाज पढ़ते वक्त भी अगर कोई जहरीला सांप सामने आ जाए तो नमाज छोड़ दो और पहले उस सांप को मार दो। आज आरएसएस और भाजपा वही सांप हैं।" खड़गे इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता लगातार खड़गे और कांग्रेस पार्टी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share this story

Tags