Samachar Nama
×

तारातला गोदाम हादसा: अग्निमित्रा पॉल ने की पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम की गिरफ्तारी की मांग

तारातला गोदाम हादसा: अग्निमित्रा पॉल ने की पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम की गिरफ्तारी की मांग
तारातला गोदाम हादसा: अग्निमित्रा पॉल ने की पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम की गिरफ्तारी की मांग

आसनसोल, 27 जून (आईएएनएस)। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पूर्व मेयर और पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तारातला गोदाम हादसे का जिक्र करते हुए राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने फिरहाद हकीम को गिरफ्तार करने की मांग की।

आसनसोल में मीडिया से बातचीत के दौरान अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आर्किटेक्ट से लेकर इंजीनियर तक और पिछली सरकार के मंत्री के ओएसडी कालीचरण को गिरफ्तार किया गया है। अब मेयर को भी गिरफ्तार किया जाए। आज एफआईआर भी दर्ज हुई है और उनके कई दस्तावेजों पर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, ऐसा हो ही नहीं सकता।

मंत्री ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “पिछली कई घटनाओं में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन दंड नहीं मिला। अब ऐसा नहीं चलेगा। यदि कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो सरकार उसकी अपनी संपत्ति से हर्जाना वसूलेगी।

अग्निमित्रा पॉल ने दो विधेयकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो बिल लाए जा रहे हैं, जिनमें यूसीसी बिल शामिल है, ताकि सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय मिल सके।

हाल ही में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बताया था कि गोदाम बनाने की योजना को 17 जनवरी को मंजूरी दी गई थी। इस पर हकीम और योजना की जांच करने वाले संबंधित केएमसी इंजीनियरों के हस्ताक्षर थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी और जबरन वसूली के जरिए ‘सिटी ऑफ जॉय’ को ‘सिटी ऑफ डेथ’ में बदल दिया। यह आपके पापों का नतीजा है। आपने अतीत में इमारतें गिरने से हुए कई हादसों से कोई सबक नहीं सीखा। मंजूर किए गए प्लान पर पूर्व मेयर के हस्ताक्षर हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना में मृतकों की संख्या 16 हो गई है और काफी लोगों को बाहर निकाला गया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags