Samachar Nama
×

आईएफएफ में 'तन्वी: द ग्रेट' को मिली जबरदस्त सराहना, अनुपम खेर ने बताया- 'साहस और उम्मीद की कहानी'

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार एक खास फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, और वह है 'तन्वी: द ग्रेट'। इस मौके पर अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर, एक्ट्रेस शुभांगी दत्त और डायरेक्टर अखिल सत्यन ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के अनुभव और इसकी सफलता पर अपनी बातें रखीं।

अनुपम खेर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, '''तन्वी: द ग्रेट' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साहस, उत्साह और उम्मीद की कहानी है। इस फिल्म से हर कोई जुड़ाव महसूस कर रहा है। यही इसकी सबसे बड़ी सफलता है। फिल्म को हर जगह से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।''

अनुपम खेर ने फिल्म के सफर का जिक्र करते हुए बताया कि इसकी शुरुआत कान्स फिल्म फेस्टिवल से हुई। वहां इसका वर्ल्ड प्रीमियर किया गया। इसके बाद फिल्म को लंदन और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में भी दिखाया गया, जहां इसे खूब सराहा गया।

उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म को देश के बड़े-बड़े लोगों ने भी देखा और सराहा है। राष्ट्रपति और सेना प्रमुख तक ने इस फिल्म को देखा है, जो अपने आप में बड़ी बात है। इतना ही नहीं, कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।''

अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अनुपम खेर ने खासतौर पर शुभांगी दत्त की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म में कमाल का काम किया है। यह उनकी पहली फिल्म है, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर दी है। उनमें एक्ट्रेसेस की धुरंधर एक्ट्रेस है, और उनका काम दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा।

वहीं, निर्देशक अखिल सत्यन ने फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जब कोई कहानी दिल से लिखी जाती है, तो वह सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचती है। 'तन्वी: द ग्रेट' को मिल रहा प्यार इस बात का प्रमाण है कि सच्ची और ईमानदार कहानियां हमेशा लोगों को छूती हैं। फिल्म को सराहना मिलना खुशी और गर्व की बात है।"

अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने भी इस मौके पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, ''जब फिल्म को इतना प्यार मिलता है, तो यह देख गर्व महसूस होता है। दर्शकों का यह प्यार ही कलाकारों को आगे बढ़ने और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास है और मैं आगे भी ऐसी ही अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहूंगी।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story

Tags