Samachar Nama
×

तमिलनाडु: टीवीके ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र, शांतिपूर्ण काउंटिंग की मांग की

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के चुनाव प्रचार प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी और सरकार की प्रधान सचिव अर्चना पटनायक को शिकायत पत्र सौंपा है।
तमिलनाडु: टीवीके ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र, शांतिपूर्ण काउंटिंग की मांग की

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के चुनाव प्रचार प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी और सरकार की प्रधान सचिव अर्चना पटनायक को शिकायत पत्र सौंपा है।

इस पत्र में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना से पहले सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करने की मांग की गई है। इस पत्र में यह भी कहा गया है कि चुनाव की काउंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो पाए और सफलतापूर्वक काउंटिंग हो सके, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

पत्र में काउंटिंग के दौरान राज्य में सुरक्षाबलों को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, ताकि सब कुछ सुचारू रूप से हो सके। इसके इतर, जहां पर भी वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाहर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा, संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि जहां पर भी वोटों की गिनती होगी, उसके पास ‘सुरक्षा क्षेत्र’ का निर्धारण किया जाए। ऐसा करने से प्रदेश में शांतिपूर्व वोटिंग की प्रक्रिया को संपन्न होने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। अब सभी को चार मई को इंतजार है। इसी दिन नतीजों की घोषणा होगी, तभी साफ हो जाएगा कि इस बार प्रदेश में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठने जा रहा है।

प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल को सरकार बनाने के लिए 234 में से 118 सीटों की जरूरत होगी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस बार प्रदेश में मुकाबला मुख्य रूप से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच माना जा रहा है।

वहीं, अगर एक्टर विजय की पार्टी टीवीके की बात करें, तो वो इस बार अकेले ही चुनावी मैदान में उतरी हुई है। इस बार विजय की पार्टी ने राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी की तरफ से हर जगह अपने उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके इतर पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कई लोकलुभावने वादे भी किए हैं, ताकि जनता को अपने पक्ष में किया जा सके।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags