Samachar Nama
×

तमिलनाडु: शपथ ग्रहण से पहले विजय के परिवार में खुशी, भतीजियों ने कहा- लोगों के भरोसे पर खरे उतरेंगे

चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे विजय के परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसी बीच अभिनेता से राजनेता बने विजय की भतीजियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने जनता के भारी समर्थन पर आभार जताया है और आने वाले समय को लेकर उम्मीदें व्यक्त की हैं।

विजय की भतीजी कीर्तना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण में अब केवल कुछ ही घंटे बाकी हैं। हम बहुत खुश हैं, लेकिन साथ ही थोड़ा तनाव भी है, क्योंकि बहुत कुछ हुआ है। हम उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जो विजय अन्ना के साथ खड़े रहे। हमें उम्मीद थी कि लोग टीवीके प्रमुख का समर्थन करेंगे, लेकिन इतना बड़ा जनसमर्थन मिलेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

कीर्तना ने कहा कि जनता की अपेक्षाएं भी अब काफी बढ़ गई हैं और उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी भी बड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे विजय अन्ना निश्चित रूप से लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।

विजय की एक अन्य भतीजी पल्लवी ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि लोगों ने उन्हें इतना बड़ा जनादेश दिया है। इस समय अन्ना स्थिति को बहुत सावधानी से संभाल रहे हैं। विजय को शुरुआत से ही लोगों का समर्थन मिलता रहा है और वह आगे भी जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उनके अनुसार, लोगों ने बदलाव की उम्मीद में विजय को यह मौका दिया है।

विजय के परिवार की ओर से जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विजय अन्ना ने जो भी योजनाएं सोच-समझकर बनाई हैं, वे उन्हें जरूर लागू करेंगे। हमें गर्व है कि हम उनके परिवार से हैं। उन्होंने हमारे परिवार से निकलकर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

--आईएएनएस

पीएसके/वीसी

Share this story

Tags