Samachar Nama
×

तमिलनाडु में आईएएस अधिकारियों का फेरबदल, कई विभागों और जिलों में अधिकारियों के तबादले

चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनातियां की हैं। इस फेरबदल में कई विभागों, बोर्डों और जिला प्रशासन में बदलाव किए गए हैं।
तमिलनाडु में आईएएस अधिकारियों का फेरबदल, कई विभागों और जिलों में अधिकारियों के तबादले

चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनातियां की हैं। इस फेरबदल में कई विभागों, बोर्डों और जिला प्रशासन में बदलाव किए गए हैं।

संध्या वेणुगोपाल शर्मा को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, योजना और विकास विभाग में तैनात किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव और तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशनकी चेयरपर्सन थीं।

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के पूर्व आयुक्त जे. कुमारगुरुबरन को अब वाणिज्य कर, पंजीकरण और धार्मिक एवं धर्मार्थ विभाग का सचिव बनाया गया है। एस. स्वर्णा को पर्यटन, संस्कृति और विशेष पहल विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

संदीप नंदुरी को अब उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव के रूप में भेजा गया है, जबकि मरियम पल्लवी बलदेव को उनके पद से हटा दिया गया है। एक अन्य बड़े बदलाव में जी. प्रकाश को राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग में प्रधान सचिव और अतिरिक्त आयुक्त के नए बनाए गए पद पर नियुक्त किया गया है।

वी. शोभना को वस्त्र आयुक्त, जबकि शिल्पा प्रभाकर सतीश को श्रम आयुक्त बनाया गया है। शहरी नियोजन और परिवहन विभाग में भी बदलाव हुए हैं, जिसमें किरण गुर्राला को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर रहे बी. गणेशन को हटा दिया गया है।

छुट्टी से लौटने के बाद के. विजयकार्तिकेयन को मत्स्य विभाग का निदेशक और तमिलनाडु मत्स्य विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मगेश्वरी रविकुमार को सामाजिक कल्याण विभाग का निदेशक, के. सेंथिल राज को आदिद्रविड़ कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।

डी. भास्कर पांडियन को परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग का निदेशक, जबकि टी. चारुस्री को कोषागार और लेखा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन में जी. रविकुमार को तिरुपत्तूर जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जिन्होंने के. शिवा साउंडरवल्ली की जगह ली है, वह छुट्टी पर जा रही हैं।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में आशा अजीत को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का निदेशक बनाया गया है। सरकार ने कई अधिकारियों को तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉरपोरेशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और तमिलनाडु रूरल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट जैसे प्रमुख संस्थानों में भी प्रतिनियुक्त किया है।

इसके साथ ही सरकार ने आईएएस (पे) रूल्स, 2016 के तहत कई नए पदों को समान स्तर का दर्जा भी दिया है, ताकि प्रशासनिक ढांचे में संतुलन और समानता सुनिश्चित की जा सके।

--आईएएनएस

एएमटी/वीसी

Share this story

Tags