Samachar Nama
×

तमिलनाडु के सीएम बनने पर ममता बनर्जी ने टीवीके प्रमुख विजय को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने टीवीके प्रमुख विजय को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि विजय के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
तमिलनाडु के सीएम बनने पर ममता बनर्जी ने टीवीके प्रमुख विजय को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने टीवीके प्रमुख विजय को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि विजय के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत पर 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवीके) को अपनी बधाई देती हूं। साथ ही, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं विजय को अपनी शुभकामनाएं भी देती हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि यह जनादेश तमिलनाडु की जनता की आकांक्षाओं, उनके भरोसे और उनकी लोकतांत्रिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, तमिलनाडु प्रगति, जन-कल्याण और समावेशी विकास की अपनी यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। मैं उन्हें और उनकी सरकार को, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने में सफलता मिलने की कामना करती हूं।

बताते चलें कि चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता, फिल्मी हस्तियां, पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुए।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद टीवीके प्रमुख ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे कुछ समय मिलेगा। मैं धीरे-धीरे अपने किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम करूंगा। इस सबके लिए आपका सहयोग और सब्र जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मैं यह पक्का करूंगा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में बनी रहे। आज से मैं ड्रग कल्चर को कंट्रोल करने के लिए हर जरूरी कदम उठाऊंगा। इसी तरह, मैं राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए काम करूंगा। जिन लोगों ने भी मुझे परेशान किया या बेइज्जत किया, वे कोई भी हों, तमिलनाडु के सभी आठ करोड़ लोग मेरे अपने हैं। साथ ही, मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना होगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags