Samachar Nama
×

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 22 की मौत, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दुख जताया

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में स्थित वनजा पटाखा फैक्ट्री में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तमिलनाडु लोक भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के हवाले से लिखा, "तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्टरी में हुई दुखद दुर्घटना से गहरा शोक हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है।"

राज्यपाल ने आगे कहा, "मैं इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुई आग की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और दुख की इस घड़ी में प्रभावित सभी लोगों को संबल मिलने की प्रार्थना करता हूं।"

तमिलनाडु सरकार में मंत्री थंगम थेनारासु ने लिखा, "विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, मैंने अपने बड़े भाई केकेएस एसएसआर रामचंद्रन के साथ मिलकर घटनास्थल का दौरा किया, बचाव कार्यों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।"

उन्होंने आगे कहा कि हमने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि हादसे में घायल हुए लोगों को बिना किसी रुकावट के सभी जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags