Samachar Nama
×

तमिलनाडु में डीएमके की सरकार को उखाड़ फेंकना है : रामदास आठवले

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। एआईएमआईएम ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस को समर्थन दिया है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की प्रतिक्रिया सामने आई है।
तमिलनाडु में डीएमके की सरकार को उखाड़ फेंकना है : रामदास आठवले

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। एआईएमआईएम ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस को समर्थन दिया है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की प्रतिक्रिया सामने आई है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हर पार्टी को गठबंधन करने का अधिकार है, लेकिन वहां एआईएडीएमके और भाजपा गठबंधन की सरकार बनने वाली है। मुस्लिम वोट हमको ज्यादा मिलते नहीं। डीएमके-कांग्रेस को एआईएमआईएम सपोर्ट कर रहा है, तो उसका फायदा हमको होगा। हमको नहीं लगता कि इससे हमारा कुछ नुकसान है। तमिलनाडु में डीएमके की सरकार को उखाड़ फेंकना है और वहां एनडीए की सरकार लानी है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 25 से 30 सीटों पर हम लड़ रहे हैं, लेकिन बाकी सीटों पर हमारा एनडीए को समर्थन रहेगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है। वहां, हम भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। असम में चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और केरल में केवल एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए के प्रचार के लिए मैं जाऊंगा। पांचों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है।

डीएमके-कांग्रेस से एआईएमआईएम की डिमांड पर रामदास आठवले ने कहा कि एआईएमआईएम की डिमांड पर स्टालिन की सरकार क्या निर्णय लेगी, मुझे पता नहीं है। लेकिन, मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण मिलता आया है। जो बचे हुए मुसलमान हैं, उनको 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस का आरक्षण है। उसका फायदा मुसलमानों को होता ही है। कानूनी तौर पर धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही चेन्नई एक निर्णायक राजनीतिक अखाड़ा बनकर उभरा है, जहां सत्ताधारी डीएमके और विपक्षी एआईएडीएमके के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी तैयारी है। राजधानी में दो ध्रुवों के बीच होने वाले इस मुकाबले का स्पष्ट संकेत यह है कि डीएमके और एआईएडीएमके चेन्नई की 16 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर एक-दूसरे को सीधी टक्कर देगी।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags