Samachar Nama
×

टी20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरी आदिल-बटलर की जोड़ी, रचा इतिहास

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में उतरते ही आदिल रशीद और जोस बटलर ने इतिहास रच दिया। दोनों ही इंग्लैंड की ओर से 7-7 बार टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।

मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक नॉकआउट मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है, जिन्होंने 8 बार यह कारनामा किया। जोस बटलर और आदिल रशीद से पहले कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज ने 7-7 बार टी20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट मैच खेले।

इस मुकाबले में उतरते ही जोस बटलर मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए। यह जोस बटलर का 43वां टी20 वर्ल्ड कप मैच है। उन्होंने इस मामले में बांग्लादेशी दिग्गज शाकिब अल हसन की बराबरी कर ली है।

पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा (47) के नाम पर है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (41), आदिल रशीद (38) और महमुदुल्लाह (37) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।

गुरुवार को वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया इस नॉकआउट मैच में बगैर किसी बदलाव के उतरी है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में रेहान अहमद के स्थान पर जेमी ओवरटन को मौका दिया गया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के साथ इस मैच में उतरी है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है। उनके अलावा, मेहमान टीम की प्लेइंग इलेवन में फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद को मौका दिया गया है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags