Samachar Nama
×

स्विट्जरलैंड के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, तीन घायल; संदिग्ध गिरफ्तार

ज्यूरिख, 28 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड स्थित एक रेलवे स्टेशन पर शख्स ने धारदार चाकू से कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस के अनुसार इस हमले में तीन लोग घायल हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्विट्जरलैंड के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, तीन घायल; संदिग्ध गिरफ्तार

ज्यूरिख, 28 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड स्थित एक रेलवे स्टेशन पर शख्स ने धारदार चाकू से कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस के अनुसार इस हमले में तीन लोग घायल हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ज्यूरिख के पास स्थित विंटरथुर शहर के एक रेलवे स्टेशन पर चाकू से ये हमला हुआ। घटना सुबह (स्थानीय समयानुसार) हुई और संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति 31 वर्षीय स्विस नागरिक है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

स्विस अखबार ब्लिक ने एक वीडियो के हवाले से बताया कि हमले के वक्त एक व्यक्ति स्टेशन परिसर से भागते हुए धर्म विशेष के नारे लगा रहा था। हालांकि, पुलिस ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

अखबार ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि हमलावर के हाथ में चाकू था और आसपास मौजूद लोग डरकर भागने लगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हमले के पीछे का मकसद अभी जांच के अधीन है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय समचार पत्रों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चला। पुलिस काफी तादाद में वहां मौजूद रही। अंडरपास की ओर जाने वाली लिफ्ट भी बंद कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के पांच मिनट बाद दस से पंद्रह पुलिस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

ज्यूरिख कैंटोनल पुलिस हमले की पुष्टि की। बताया कि अपराधी को स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाकी दो को हल्की चोट आई। इन सबको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों स्विस नागरिक हैं, जिनकी उम्र 28, 43 और 52 साल है।

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags