Samachar Nama
×

सुव्यवस्थित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता: सीएम धामी

रुद्रप्रयाग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा मार्गों और सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
सुव्यवस्थित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता: सीएम धामी

रुद्रप्रयाग, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा मार्गों और सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी चल रही परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर जल्द से जल्द पूरी की जाएं।

सीएम ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य एक सुचारू, सुव्यवस्थित और सुरक्षित चारधाम यात्रा सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ दर्शन कर सकें और अच्छे संदेश के साथ घर लौटें।

उन्होंने कहा कि यात्रा प्लास्टिक मुक्त हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर के भक्तों से यात्रा नियमों का पालन करने की अपील की है।

धामी ने आश्वासन दिया कि यात्रा के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्हें अच्छे दर्शन और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने, यात्रा मार्गों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं संचार व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी यात्रा मार्गों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए। देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दिव्य यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश है कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि सहमति और सहयोग जरूरी है। यह उनकी दूरदर्शी और समावेशी सोच को परिलक्षित करता है। जब निर्णय देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण से जुड़ा हो, तब श्रेय से अधिक महत्व उस बदलाव का होता है जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करता है। प्रधानमंत्री का प्रत्येक निर्णय सदैव मातृशक्ति के सशक्तिकरण, उनके सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण केवल एक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनकर उभरा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags