Samachar Nama
×

सुवेंदु अधिकारी का दावा, भवानीपुर से ममता बनर्जी 25-30 हजार वोटों से हारेंगी

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। दो चरण में होने वाले मतदान को लेकर टीएमसी-भाजपा-कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट हाई प्रोफाइल बन गई है, क्योंकि इसी सीट से प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ने वाली हैं।

गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनता का भरपूर समर्थन पाकर सुवेंदु अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए। यह उनका निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहला दौरा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आज शुरुआत हो गई है। 'ममता का जाना तय है। आने वाले दिनों में वोटिंग की यह हवा एकदम सुनामी होगी। ममता बनर्जी 25,000 से 30,000 वोटों से हार जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भवानीपुर ही नहीं, बल्कि पूरा बंगाल भगवामय हो रहा है। पीएम मोदी की नीतियों की लहर चल रही है। भाजपा की परिवर्तन की लहर चारों तरफ देखने को मिल रही है।

भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर पर प्रत्याशी घोषित किया है। 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव जीतकर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

इस बार भवानीपुर सीट को लेकर पूरे बंगाल में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां सुवेंदु अधिकारी जीत का दम भर रहे हैं, तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया है कि वे आसानी से भवानीपुर सीट जीतेंगी। सिर्फ भवानीपुर ही नहीं, बल्कि अन्य सीटें भी आसानी से जीती जाएंगी।

इन सबके बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है हिंदू नव वर्ष। नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह विशेष दिवस नए साल का शुभ आरंभ, धर्म और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है। नव संकल्पों के साथ हम इस दिवस को मनाएं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags